Google Analytics Meta Pixel Ekhabri छत्तीसगढ़ देवीदर्शन: कुम्हारी की मां महामाया का मंदिर, प्रसिद्धि ऐसी की देश-विदेश से जुड़ी है भक्तों की आस्था, श्रद्धा में भक्त जलवाते है ज्योत हर वर्ष - Ekhabri.com

Ekhabri छत्तीसगढ़ देवीदर्शन: कुम्हारी की मां महामाया का मंदिर, प्रसिद्धि ऐसी की देश-विदेश से जुड़ी है भक्तों की आस्था, श्रद्धा में भक्त जलवाते है ज्योत हर वर्ष

रायपुर। (पूनम ऋतु सेन), राजधानी रायपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूरी में मुम्बई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर रायपुर से भिलाई के मध्य कुम्हारी स्थित है, इसी स्थल पर माँ महामाया का प्रसिद्ध मंदिर है।

इस मंदिर के गर्भगृह में ही माता की मूर्ति विराजमान हैं। माँ महामाया देवी को देखने से लगता है की माँ महामाया की प्रतिमा का स्वरूप ईशान कोण में विराजमान है।
महामाया माता को स्वयंभू मां माना गया है, जो अपने आप ही जमीन से प्रकट हुई हैं।

देश विदेश के लोगों द्वारा कलश स्थापना



कुम्हारी के प्रसिद्ध माँ महामाया मंदिर में चैत्र व क्वार नवरात्रि में अखण्ड ज्योति कलश की स्थापना की जाती है, यहाँ भक्तगण अपने मनोकामनाओं के पूर्ण होने की आस में ज्योत दर्शन करने आते हैं जिनमें केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन विश्व के अनेक प्रवासी भारतीयों के द्वारा ज्योति कलश की स्थापना करायी जाती है, इनमें कनाडा, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड व अन्य कई देशों में रहने वाले भारतीय भक्त शामिल हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार यहां नवरात्र में 2000 से भी ज्यादा ज्योत प्रज्ज्वलित किये जाते हैं।



नवरात्र में होता है विशेष श्रृंगार और पूजा

माँ महामाया मंदिर में दुर्गा, कालभैरव, राधा कृष्ण, शिवलिंग, हनुमान जी, शनिदेव, और रामजानकी का की मूर्तियाँ भी स्थापित की गयीं है।नवरात्रि पर्व पर-कुम्हारी के प्रसिद्ध माँ महामाया मंदिर में नवरात्रि के नौ दिनों तक महामाया देवी को आभूषणों से सजाया जाता है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से आते है।

महामाया मंदिर के पुजारी के अनुसार उनका परिवार विगत 50 वर्षों से माता की सेवा में कार्य कर रहें हैं , उन्होंने बताया कि मंदिर का अब सौंदर्यीकरण कर दिया गया है, यहाँ पंचमी से नवमी तक विशेष पूजा करायी जाती है और इस अवसर पर भक्तों का तांता लगा रहता है।

ये बात बहुत कम लोगों को ही पता है कि माँ महामाया मंदिर में महामाया देवी के पैरों के नीचे में महादेव की प्रतिमा विराजमान है।

Read Also  नुपुर व कन्हैया के समर्थन में अभियान चलाएंगे हिंदू संगठन


भंडारे का आयोजन

नवरात्रि के उत्सव पर माँ महामाया मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते है। माँ महामाया मंदिर के प्रांगण से कुछ दूर में जलकी है जिसे तालाब भी कहते है जिसमे कमल का फूल बारिश के समय में और भी मन को मोह लिया करता हैं। समितियों और ट्रस्ट के द्वारा दशहरा के दिन रावण दहन होने के बाद इसी जलकुंड में ज्योत को विसर्जित कर दिया जाता है।



मंदिर का इतिहास

माँ महामाया देवी स्वयंभू है। स्वपन के आधार पर माँ इस जगह में प्रगट हुई। पहले इस जगह में घना जंगल हुआ करता था लोग यहाँ आने से डरा करते थे। पहले के समय में इस मंदिर को छोटा सा झोपडी नुमा बनाया गया था धीरे -धीरे माता जी की कृपा से यह मंदिर का विकास हुआ है। माँ महामाया देवी की प्रतिमा ईशान कोण में है। पुराणों में कहते है की जो मूर्ति ईशान कोण की तरफ होती है उसे तीर्थ का महत्व मिलता है ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *