रायपुर, पूनम ऋतु सेन।बॉलीवुड की बबली गर्ल और उम्दा अदाकारा आलिया भट्ट अगले साल 2022 की शुरुआत में अपनी नई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ लेकर दर्शकों के सामने होंगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है, जो इस दौर के सबसे शानदार डायरेक्टर्स में से एक हैं।
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ संजय लीला भंसाली का सालों से अटका प्रोजेक्ट था, जिसे वो प्रियंका चोपड़ा के साथ बनाना चाहते थे। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। दर्शक उन्हें अलग अवतार में देखने के लिए बेचैन हैं। फिल्म से सामने आए पोस्टर्स ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ाई है।
वहीं रनबीर कपूर ने गंगूबाई काठियावाड़ी’ देख ली है और वो आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हैं। वो इन दिनों जिससे भी मिल रहे हैं, उससे गंगूबाई काठियावाड़ी की तारीफ कर रहे हैं। रणबीर कपूर के अनुसार, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट को एकदम अलग अवतार में पेश किया है। आलिया ने अपने किरदार को पर्दे पर ऐसे जिया है कि दर्शक चौंक जाएंगे। रणबीर कपूर को यह भी लगता है कि ‘गंगूबाई काठियवाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिये।
इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया अभिनीत इसी फिल्म में सुपर स्टार अजय देवगन कैमियो में नजर आएंगे। डायरेक्टर भंसाली ने अजय के गेस्ट अपीयरेंस (कैमियो रोल) के लिए एक अच्छा किरदार चुना है, अजय ने इस फ़िल्म में एक गैंगस्टर का रोल निभाया है, इस तरह कुछ मिनटों के कैमियो रोल से फ़िल्म की स्टारकास्ट और पावरफुल बन चुकी है । आपको बता दें कि अजय देवगन संजय लीला भंसाली के पुराने दोस्त हैं।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...