अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान ने अभिनेत्री अनन्या पांडे से वाट्सएप पर चैट कर पूछा था कि गांजे का जुगाड़ हो सकता है। इसके जवाब में अनन्या ने कहा था कि इंतजाम करती हूं। यह बात नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को आर्यन के मोबाइल से चैटिंग के माध्यम से हुई बातचीत से खुलासा हुआ है। यह चैटिंग इन दोनों के साथ बालीवुड के कई और लोगों की मुसीबत बढ़ा सकती है।
आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उनके मोबाइल फोन से मिली इस चैट ने एनसीबी को अनन्या तक पहुंचने का रास्ता दिखा दिया। पूछताछ के दौरान जब एनसीबी के अधिकारियों ने अनन्या को आर्यन के साथ हुई यह बातचीत दिखाई तो अनन्या यह कहकर साफ मुकर गईं कि वह तो मजाक कर रही थीं। अनन्या ने एनसीबी से यह भी कहा कि यह चैट काफी पुरानी है। उन्हें इसका संदर्भ याद नहीं है, लेकिन एनसीबी के पास न सिर्फ अनन्या-आर्यन, बल्कि बालीवुड से संबंध रखने वाले कई और लोगों की चैटिंग भी हैं, जिनके आधार पर निकट भविष्य में कई और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, एनसीबी अनन्या से जानना चाहती है कि उन्होंने किस आधार पर आर्यन के लिए गांजे का इंतजाम करने का आश्वासन दिया था? क्या वह किसी ड्रग्स पेडलर को जानती हैं? हालांकि अनन्या ने एनसीबी से कहा है कि वह न तो मादक पदार्थों का सेवन करती हैं और न ही किसी ड्रग्स पेडलर को जानती हैं।
गौर हो कि अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन सहित आठ लोगों को एनसीबी ने इसी महीने तीन अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप से गिरफ्तार किया था। आर्यन तभी से जेल में हैं। मजिस्ट्रेट कोर्ट एवं विशेष एनडीपीएस कोर्ट से उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। अब उनके वकीलों ने बांबे हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है। वहां 26 अक्टूबर को इसकी सुनवाई होनी है। इस बीच उनकी न्यायिक हिरासत भी 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...