Google Analytics Meta Pixel ओएलएक्स पर विज्ञापन देख कार खरीदने गया सब इंस्पेक्टर ले आया पत्नी - Ekhabri.com

ओएलएक्स पर विज्ञापन देख कार खरीदने गया सब इंस्पेक्टर ले आया पत्नी

एक सब इंस्पेक्टर ओएलएक्स पर पोस्ट देखकर पुरानी कार खरीदने गया था। मगर कार के साथ वह शादी करके पत्नी ले आया। सब इंस्‍पेक्‍टर ने जिस युवती शादी की,  उसने अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में सब इंस्पेक्टर को नहीं बताया। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो बात तलाक तक पहुंच गई और मामला कुटुंब न्‍यायालय तक पहुंचा।

ग्वालियर में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर ओएलएक्स पर पुरानी कार खरीदने की पोस्ट देखकर निर्धारित स्थान पर पहुंचा तो उसे गाड़ी तो देखने को नहीं मिली। मगर वहां उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। उस युवती ने बताया गाड़ी कहीं बाहर गई है। सब इंस्पेक्टर लौटने लगा तो युवती ने उससे लिफ्ट मांगी। इस दौरान दोनों में बातचीत हुई। युवती और सब इंस्पेक्टर ने एक-दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद दोनों में बातें भी होने लगीं। जुलाई 2019 में दोनों ने आर्य समाज में विवाह रचा लिया। शादी के तीन महीने बाद सब इंस्पेक्टर को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है। पहले पति से आठ साल का बच्चा है। इसको लेकर दोनों में कहा-सुनी होने लगी। हालांकि महिला का पूर्व पति से तलाक हो चुका था,  लेकिन अब सब इंस्पेक्टर ने तलाक की अर्जी दायर की है। कोर्ट ने भी मामले को सुनवाई के बाद पत्नी को नोटिस जारी कर दिए हैं।

तलाक के आवेदन में सब इंस्पेक्टर ने बताया कि हम जब पहली बार मिले तो उसने अपना जो उपनाम बताया वह मेरी ही जाति का था। यह जानकर लगा कि परिवार और रिश्तेदारी में कोई परेशानी नहीं आएगी। दूसरी ओर पत्नी ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना,  घरेलू हिंसा व भरण पोषण का केस दायर कर दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...