Google Analytics Meta Pixel सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद सेना महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन देने को तैयार - Ekhabri.com

सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद सेना महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन देने को तैयार

सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी तो अंतत: सेना महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन देने को तैयार हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सेना की 11 और महिला अधिकारियों की ऐतिहासिक जीत हुई। आज सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना की कार्रवाई की चेतावनी दी तो सेना उन महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन यानी रिटायरमेंट की उम्र तक नौकरी का मौका देने को तैयार हो गई। इससे पहले सेना ने 39 महिलाओं को अदालत के आदेश के बाद स्थाई कमीशन का अवसर दिया था।

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना की खंड पीठ के समक्ष अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता जनरल संजय जैन ने आश्वासन दिया कि सेना 11  महिलाओं को स्थाई कमीशन के लिए 10 दिनों में आदेश जारी करेगी। दरअसल, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने सुनवाई के दौरान 22 अक्टूबर के आदेश पर अमल नहीं करने पर सेना पर अवमानना का दोषी करार देने का संकेत देते हुए कार्रवाई करने का संकेत दिया था। न्यायमूर्ति ने पीठ का आदेश नहीं मानने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “ यह सही है कि सेना अपने क्षेत्र में सर्वोच्च है, लेकिन जहां तक संवैधानिक अदालत का सवाल है यह अपने क्षेत्र में सर्वोच्च है।” जैन ने अदालत के कड़े रुख को भांपते हुए सुनवाई दो बजे तक के लिए टालने की गुजारिश इस आश्वासन के साथ की कि सेना के उपयुक्त अधिकारियों से निर्देश लेकर वह अदालत को अवगत कराएंगे।

पीठ ने भोजन अवकाश के बाद जब सुनवाई शुरू की तो जैन ने महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन देने के लिए सेना के राजी होने की जानकारी दी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के 22 अक्टूबर के आदेश पर सेना ने अपनी 39 महिला अधिकारियों को 29 अक्टूबर को स्थाई कमीशन दिया था। सेना की महिला अधिकारी नीतीशा एवं अन्य की याचिका पर अदालत ने 22 अक्टूबर को सेना को आदेश दिया था कि वह एक नवंबर या उससे पहले योग्य महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन प्रदान करे। मूल रूप से 72 महिला अधिकारियों ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इनमें से एक ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अर्जी दी जबकि 32 ने स्थाई कमीशन के लिए अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखी।

Read Also  आज हो सकती है मंत्रि मंडल विस्तार पर चर्चा-पीएम मोदी की अहम बैठक आज

सर्वोच्च न्यायालय तक कानूनी लड़ाई में शुक्रवार को 11 महिला अधिकारियों मिली जीत के साथ 72 में से अब तक स्थाई कमीशन पाने की लड़ाई जीतने वाली महिलाओं की संख्या 50 हो गई है। शीर्ष न्यायालय ने महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन देने के लिए 17 फरवरी 2020 और 25 मार्च 2021 को भी आदेश जारी किए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...