अवैध धान रोकने को ओडिशा बॉर्डर पर बनेंगे 5 चेकपोस्ट:कलेक्टर-एसपी ने किया इलाकों का दौरा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में अवैध धान आने से रोकने प्रशासन ने भी कमर कस ली है। यहां हर बार कुछ लोग ओडिशा से धान लेकर बेच रहे थे। इसकी शिकायत पर यह कवायद की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम अब छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा से लगने वाले इलाकों में 5 और नए चेकपोस्ट खोलने जा रही है, जिससे अवैध धान को आने से रोका जा सके। इसके लिए रविवार को जिले के कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर और एसपी पारूल माथुर ने इन इलाकों का दौरा भी किया है। बताया गया है कि प्रशासन ने पिछले 10 दिनों में अवैध रूप से लाया जा रहा 12 लाख का अवैध धान भी जब्त किया है। दरअसल, गरियाबंद जिले के देवभोग का इलाका ओडिशा के तीन जिलों से लगा हुआ है। ओडिशा के नवरंगपुर, कालाहांडी, नुआपड़ा जिले की सीमा इन इलाकों से लगती हैं। इन्हीं जिलों से बिचौलिए धान लाकर गरियाबंद जिले में बेचते हैं। मकसद है धान बेचकर अधिक पैसा प्राप्त किया जा सके। पता चला है कि इस तरह के लोग हर बार धान खरीदी के वक्त यही करते हैं। इसी शिकायत पर पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बरती है।
1 दिसंबर से धान खरीदी होगी
प्रदेश में इस बार 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। जिसके लिए किसान तैयारी में भी लगे हुए हैं। अब प्रशासन ने भी धान खरीदी के पहले कमर कस ली है। रविवार को कलेक्टर और एसपी ने देवभोग के उन इलाकों का दौरा किया है। जहां नए पोस्ट खोलने हैं। वहीं उन इलाकों का भी दौरा किया है। जहां चेकपोस्ट पहले से चल रहे हैं। यहां पहुंच कर दोनों ही अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं। चेकपोस्ट को लेकर देवभोग टीआई विकास बघेल ने बताया है कि हम चेकपोस्ट बनाकर कुछ अलग तरीके भी अपना रहे हैं। जिससे की ऐसे बिचौलियों को पकड़ा जा सके। इसी वजह से हमने पिछले कुछ दिनों में अवैध धान भी पकड़ा है। चेकपोस्ट पर बैनर लगाकर अवैध धान लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इस प्रकार अब देवभोग के ही अलग-अलग इलाकों में कुल 18 चेकपोस्ट हो जाएंगे। नए चेकपोस्ट कच्चे रास्ते वाले इलाके में बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में जो धान खरीदी के लिए जो नियम है उसके मुताबिक एक एकड़ में 15 क्विंटल धान बेचने का नियम है। यानी यदि किसान के पास एक एकड़ जमीन है तो वह 15 क्विंटल तक धान बेच सकता है। सरकार ने धान खरीदी के लिए रेट भी तय कर रखा है। मगर जिले में किसानों के पास पैदावार कम है। यहां किसानों को एक एकड़ में कहीं 7 क्विंटल या 8 क्विंटल की ही उपज होती है। इसी वजह से किसान ओडिशा से धान लाकर यहां बेचते हैं। इससे उन्हें मुनाफा भी होता है।
पैदावार अधिक, धान बेचने में परेशानी भी
इधर, ओडिशा में धान खरीदी के लिए नियम अलग हैं। यहां सरकार किसानों से सीधे धान नहीं खरीदती। ओडिशा में मिलरों के माध्यम से सरकार धान लेती है। इसके कारण किसानों को यहां अपना धान बेचने में परेशानी है। इसलिए यहां के किसान गरियाबंद जिले के किसानों को अपना धान सस्ते दामों में भी बेच देत हैं। वहीं, इंद्रावती नदी होने के कारण ओडिशा के इन तीनों ही जिलों में धान की पैदावार भी बंपर है।
गांजा तस्करी रोकने भी मिलेगी सफलता
प्रदेश में गांजा तस्करी भी एक बड़ी समस्या है। छत्तीसगढ़ में गांजा ओडिशा से ही पहुंचाता है। फिर छत्तीसगढ़ के रास्ते दूसरे प्रदेशों में चला जाता है। महासमुंद के बाद गरियाबंद भी ऐसा जिला है। जिसकी सीमा ओडिशा से लगी है। गांजा तस्कर तस्करी करने देवभोग के इन इलाकों का भी अब तक इस्तेमाल करते रहे हैं। मगर चेकपोस्ट बनने से संभावना है कि गांजा तस्करों को पकड़ने में भी सफलता मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...