Google Analytics Meta Pixel ताजा सर्वे में उत्तर प्रदेश में फिर खिलेगा कमल, सपा की बढेगी सीटें - Ekhabri.com

ताजा सर्वे में उत्तर प्रदेश में फिर खिलेगा कमल, सपा की बढेगी सीटें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आए ताजा सर्वे के अनुसार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृतव में भाजपा की सरकार बन सकती है। यह सर्वे टाइम्स नाउ और पोल स्टार्ट द्वारा किया गया है। सर्वे को 9000 लोगों की राय पर के आधार पर किया गया है।

गौर हो कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होना है। चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। सबके बीच बड़ा सवाल यह है कि आखिर अगले साल विधानसभा चुनाव में कौन पार्टी जीतेगी। इसको लेकर यूपी की जनता के मन को टटोलने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में कराए गए ताजा सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में फिर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा की सरकार बन सकती है। हालांकि समाजवादी पार्टी और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि सर्वे संकेत दे रहा है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी फिलहाल भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने में विफल दिख रही है।

सर्वे के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल में सपा और भाजपा के बीच नजदीकी टक्कर है। सर्वे के आंकड़ों को मानें तो प्रियंका गांधी के जोर लगाने के बावजूद भी कांग्रेस को इसका लाभ मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। मायावती का भी हाल खराब होता दिखाई दे रहा है।

सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 239 से 245 सीटें मिल सकती हैं जो कि 2017 की तुलना में काफी कम है। समाजवादी पार्टी की सीटों में बढोतरी देखने को मिल रही है। समाजवादी पार्टी 119 से 125 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। बसपा के खाते में 28 से 32 सीटें जा रही है जबकि कांग्रेस को 5 से 8 सीटें मिल सकती है।

Read Also  लालू टोला गांव के 14 किसानों से 55 लाख की धोखाधड़ी

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में चुनाव प्रस्तावित है। इस सर्वे में एक बात और भी निकल कर आया है कि भले ही भाजपा अपनी सीटों के आंकड़ों को पहले की तुलना में बढ़ा पाने में नाकामयाब दिखाई दे रही हो लेकिन उसका वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। अखिलेश यादव के सीटों के साथ-साथ वोट प्रतिशत में भी बढ़ोतरी है जबकि मायावती को दोनों तरफ से नुकसान हो रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...