रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उत्सवपूर्ण माहौल में भव्य स्वागत किया गया। स्वच्छ अमृत महोत्सव में छत्तीसगढ़ को मिले स्वच्छतम राज्य का अवार्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों ग्रहण कर रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अभिनन्दन के लिए एयरपोर्ट पर विशाल जनसमूह उपस्थित रहा।
लोगों ने पूरी गर्मजोशी के साथ छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी स्वच्छ राज्य का सम्मान मिलने पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिनन्दन करते हुए अपनी खुशी का इज़हार किया। उन्होंने तीसरी बार देश का सबसे स्वच्छतम राज्य होने का सम्मान पाने की ख़ुशियाँ सफ़ाईकर्मियों के साथ बाँटी।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस उपलब्धि पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य को मिला यह सम्मान आप सबकी मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय, विधायक देवेंद्र यादव, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी,राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...