केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को नेशनल टेस्ट अभ्यास (एनटीए) एप का हिंदी संस्करण लांच किया। यह एप राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा निर्मित किया गया है। इसके द्वारा छात्र नीट, जेईई और जेईई मेन की तैयारी घर पर ही कर सकते हैं।
एक महीने पहले ही एनटीए का अंग्रेजी संस्करण लांच किया गया था। अब तक लगभग 9.56 लाख से अधिक छात्रों ने इसे डाउनलोड किया है और लगभग 16.5 लाख छात्रों ने मॉक टेस्ट दिया है। एनटीए एप के हिंदी संस्करण के लांच के अवसर पर निशंक ने कहा, “हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी जेईई (मेन), नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं देते हैं जिनमें से बहुत सारे निजी कोचिंग संस्थाओं तक नहीं जा पाते हैं। उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने यह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित एप का अंग्रेजी संस्करण एक महीने पहले लांच किया था।
उन्होंने कहा हमें इस बात की जानकारी थी कि इसके बाद भी बहुत से छात्रों की जरूरतें अधूरी रह जाएंगी क्योंकि जरूरी नहीं सबको अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अच्छी तरह से हो। ऐसे छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज हमने इसका हिंदी संस्करण भी लांच किया है। अब इस एप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा छात्र लाभान्वित होंगे।”
इस एप के लेटेस्ट वर्जन में ‘नेविगेशन, परीक्षा, अनुदेश, टेस्ट पेपर और उसका विश्लेषण’ हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में देखा जा सकता है। छात्र अपने स्मार्ट फोन या टेबलेट पर एप डाउनलोड करने के बाद इसमें साईन आफ करना होगा और उसके बाद वो उपनी पसंद की भाषा चुन कर इसका उपयोग कर सकते हैं। निशंक ने कहा कि जिस तरह से अभी अंग्रेजी भाषा में एनटीए प्रतिदिन एक पेपर भेजता है, उसी तरह हिंदी के लिए भी रोज एक नया पेपर उपलब्ध होगा। पेपर देते समय छात्रों को अपने स्मार्ट फोन को ‘फ्लाइट मोड’ पर करना पड़ेगा और पेपर खत्म होने के बाद, उसका विश्लेषण देखने के लिए ऑनलाइन आना होगा।
अभी ये एप एंड्राइड पर उपलब्ध है और जल्द ही ये आईओएस पर भी उपलब्ध होगा। छात्र ये एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप पर उपलब्ध टेस्ट को देने के बाद छात्र तुरंत ही अपनी तैयारियों का मूल्यांकन कर सकते हैं क्योंकि तुरंत ही उन्हें प्राप्तांक और विषयवार मिले अंक पता चल जायेंगे, सभी प्रश्नों के जवाब के साथ साथ उनका विवरण और उसके पीछे के तर्क को भी समझ सकेंगे और छात्रों ने एक विषय में कितना समय लगाया है ये भी पता लग जायेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...