मुम्बई एवं हैदराबाद जैसे महानगरों को पीछे छोड़ा
रायपुर। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स में छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर नगरीय क्षेत्र को फ्रंट रनर की श्रेणी में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा प्रथमबार इस प्रकार के सतत विकास लक्ष्य अंतर्गत शहरी इंडेक्स को जारी किया गया है। इंडेक्स में देश के 56 नगरीय क्षेत्रो को 77 सूचकांको में प्राप्त की गई प्रगति के आधार पर रैंकिंग दी गई है। जिसमें रायपुर ने 67.36 अंक प्रदान कर 20वीं रैंक प्राप्त की है। 56 नगरीय क्षेत्रों में सर्वाधिक अंक 75.5 प्राप्त कर शिमला प्रथम रैंक पर है। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस इंडेक्स में रायपुर शहर का स्कोर व रैंक अनेक बड़े व प्रमुख शहरो जैसे- मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर, लखनऊ, प्रयागराज, रांची, इंदौर से बेहतर है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सतत विकास को सुनिश्चित करने 17 एसडीजी लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। एसडीजी के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु देश तथा राज्य प्रतिबद्ध है। राज्य स्तर पर इन लक्ष्यों के अंतर्गत प्राप्त प्रगति के मूल्यांकन हेतु राज्य योजना आयोग द्वारा एसडीजी स्टेट इंडिकेटर फ्रेमवर्क एवं एस.डी.जी. बेसलाईन एवं प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 जुलाई 2021 को जारी किया गया है। इस फ्रेमवर्क के आधार पर विभागों द्वारा सतत अनुश्रवण व अनुशीलन रायपुर शहर की इस उपलब्धि में सहायक रहा है।
इस प्रकार मिले रायपुर को अंक
सतत विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स में रायपुर शहर को एस.डी.जी. गोल 12 (रिस्पोंसिबल प्रोडक्शन एण्ड कंजप्शन) में सर्वाधिक 86 अंक, गोल 4 (क्वालिटी एजुकेशन) तथा गोल 6 (क्लीन वाटर एण्ड सेनिटेशन) में 79 अंक प्राप्त हुये हंै। साथ ही गोल 7 (अफोर्डेबल एण्ड क्लीन एनर्जी), गोल 9 (इंडस्ट्री, इनोवेशन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर), गोल 11 (स्टेनेबल सिटीज एण्ड कम्युनिटीज), गोल 13 (क्लाईमेट एक्शन तथा गोल 16 (पीस, जस्टिस एण्ड स्ट्रोंग इंस्टीट्यूशन) में भी अच्छा स्कोर प्राप्त हुआ है। जिसके कारण रायपुर को फ्रंट रनर की श्रेणी में रखा गया है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स में 56 शहरों को दी गई रैंकिंग है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...