21 महीने बाद गर्भगृह में दर्शन – अभिषेक कर सकेंगे श्रद्धालु
आज सुबह सबसे पहले गर्भगृह में संघ के पूर्व संघचालक भैयाजी जोशी, मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़, पुजारी, पुरोहित सहित 15 श्रद्धालुओ ने महाकाल का गर्म जल व दूध से अभिषेक कर पूजन किया
उज्जैन। अशोक महावर, महाकालेश्वर मंदिर में 21 महीने बाद आज से गर्भगृह में प्रवेश शुरू हो गया है। पहले दिन सुबह 7.30 बजे की आरती में संघ के पूर्व संघचालक भैयाजी जोशी, महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़, पुजारी, पुरोहित सहित 15 श्रद्धालु मौजूद थे। सभी ने भगवान महाकाल का गर्म जल व दूध से अभिषेक कर पूजन किया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिया गया। कोविड गाइडलाइन का पालन होता नहीं दिखा। मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने कहा कि कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
श्रद्धालु मार्च 2020 के बाद अब बाबा महाकाल को स्पर्श कर पाएंगे। श्रद्धालुओं को केवल जल अर्पित करने की ही अनुमति दी गई है, पूजन नहीं कर सकेंगे। भस्मारती में शामिल श्रद्धालुओं को आरती के समय गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के नियम वही रखे हैं गए हैं, जो कोविड गाइडलाइन के पहले से निर्धारित हैं। गर्भगृह में प्रवेश के लिए पुरुषों को धोती व सोला और महिलाओं के लिए साड़ी पहनना जरूरी है।
नवंबर में राज्य शासन द्वारा कोरोना के सभी प्रतिबंध समाप्त कर देने के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने 25 नवंबर की बैठक में 6 दिसंबर से गर्भगृह में श्रद्धालुओं को प्रवेश देने का निर्णय लिया था। इसके लिए नई गाइड लाइन बनाने के लिए समिति ने कमेटी का गठन किया था। कमेटी की अनुशंसा के आधार पर रविवार को नई गाइड लाइन जारी कर दी है।
धाकड ने बताया कि 1500 रुपए की रसीद पर 2 श्रद्धालु, लघु रुद्र की रसीद पर 3 श्रद्धालु और महारुद्र की रसीद पर 5 श्रद्धालु गर्भगृह में जा सकेंगे। श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर भगवान का केवल जलाभिषेक ही कर सकते हैं। यदि श्रद्धालु के परिवार के तीन सदस्यों को गर्भगृह में जल अर्पित करना है तो उन्हें 1500 रुपए की रसीद के अलावा 1000 रुपए की अतिरिक्त रसीद बनवाना होगी।
मंदिर गर्भगृह में किसी भी प्रकार का पूजन, अभिषेक, आरती तथा दूध, फूल-प्रसाद या किसी भी प्रकार की पूजन सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। भगवान को केवल जल अर्पित कर सकेंगे। धाकड़ के अनुसार गर्भगृह में प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...