Google Analytics Meta Pixel छतीसगढ़ के वन विभाग में फिर से निकली भर्तियां, 12वीं पास भी कर सकतें हैं आवेदन - Ekhabri.com

छतीसगढ़ के वन विभाग में फिर से निकली भर्तियां, 12वीं पास भी कर सकतें हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा पिछले कुछ महीनों से लगातार अभ्यर्थियों के लिए रिक्त पदों हेतु वेकैंसी जारी किया जा रहा है, जिसमें acf, क्षेत्रपाल, रेंजर जैसे पोस्ट शामिल हैं। इसी तरह वन विभाग में पुनः भर्ती प्रकिया हेतु वेकैंसी निकली है, जिसके लिए न्यनतम योग्यता 12वीं पास है। आईये जानते हैं क्या है वेकैंसी से सम्बंधित पूर्ण जानकारी-

छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने इस बार वनरक्षक के 291 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। वन विभाग ने इसके लिये विज्ञापन जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी 12वीं पास युवक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन समय
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgforest.com पर 12 दिसम्बर दोपहर 12 बजे से 31 दिसम्बर रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

नोडल अनुसार होंगी भर्तियां
बता दें कि वन रक्षक पदों की भर्ती वन मंडलों के अनुसार होगी। इसके लिए वन मंडलाधिकारी को भर्ती का नोडल अधिकारी बनाया गया है। बस्तर संभाग के जिलों बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर और सरगुजा संभाग के जिलों सरगुजा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ के अलावा कोरबा जिले में भर्ती के लिए उन जिलों के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर पाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।

वर्गवार छूट
अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट हाेगी। वहीं महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट का प्रावधान है। राज्य के खेल पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार पाने वालों को भी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट का प्रावधान किया गया है।

Read Also  केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के सांसदों के कोटे पर भी रोक

शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा करनी होगी क्लियर

शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर वर्गवार प्रावीण्य सूची बनेगी। इसमें विज्ञापन में दिए गए पदों से 15 गुना उम्मीदवारों को शामिल किया जाना है। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि परीक्षण, विश्लेषण क्षमता और अंक गणित से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होने हैं।

लिखित परीक्षा की मेरिट सूची में शामिल लोगों को एक और परीक्षा से गुजरना होगा। यह पैदल चाल की एक प्रतियोगिता होगी। पुरुषों को 4 घंटे में 25 किमी चलना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों को इन्हीं 4 घंटों में 14 किलोमीटर दूरी पैदल ही तय करनी होगी। इस परीक्षा के लिए कोई अंक निर्धारित नहीं है। इतना जरूर है कि 4 घंटे में दी गई दूरी तक नहीं चल पाए लोग नौकरी के पात्र नहीं होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *