विधायकगणों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सन-टू-ह्यूमन मेडिटेशन शिविर के आयोजन की इच्छा जताई
रायपुर। छोटे-छोटे प्रयोगों के माध्यम से जीवनशक्ति को विकसित करने एवं बिना दवाई के स्वास्थ्य रहने के सन-टू-ह्यूमन के प्रमुख आचार्य परम आलय जी के सूत्रों को समझकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उपस्थित सभी विधायकों ने रुचि दिखाते हुए जन सामान्य के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए राज्य में सन-टू-ह्यूमन के मेडिटेशन शिविर आयोजित कराए जाने की इच्छा जताई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बुधवार शाम अपने निवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आचार्य परम आलय जी ने ब्रेन की शक्तियों को विकसित करने एवं भोजन पद्धति में परिवर्तन लाकर अस्पताल एवं दवाईयों से मुक्त होने के सूत्रों को छोटे-छोटे प्रयोगों के माध्यम विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सशक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी की वर्तमान जीवनशैली को विकल्प सहित दिशा देने की बात की। जिससे प्रभावित होकर सभी विधायकगणों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सन-टू-ह्यूमन के मेडिटेशन शिविर आयोजित करने की बात कही। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आचार्य परम आलय जी द्वारा प्रस्तुत जीवानोपयोगी सूत्र लोगों के लिए उपयोगी है। इसे सीखना और अपनाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पूरी तन्मयता से आचार्य परम आलय जी के सूत्रों को समझा और राज्य के लोगों के हित मे इसका व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करने की रूपरेखा निर्धारित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रायपुर में आचार्य परम आलय जी का दस दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में महापौर रायपुर को आवश्यक व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।
आचार्य परम आलय जी ने बताया कि हम बेचैनी, तनाव, चिड़-चिड़ापन, क्रोध, भय एवं कामवासना की शक्तियों को कैसे संकल्प में परिवर्तित करें, जिससे हमारा परिवार, समाज, हमारा शहर, हमारा राज्य एवं हमारा देश शक्तिशाली व समृद्ध बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां न समाज बदलने की बात की जाती हैं, न समूह बदलने की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सहज सरल टेक्निक के माध्यम से हम खुद को बदल कर जीवन का वास्तविक आनंद प्राप्त कर सकते है।
कार्यक्रम के समापन पर 6 रस से परिपूर्ण स्वादिष्ट, ऊर्जावान एवं स्वास्थ्यवर्धक स्वल्पाहार भी उपस्थित मंत्री उमेश पटेल छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक, संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद, इंदरशाह मंडावी, यू.डी. मिंज, रश्मि आशीष सिंह, रेखाचन्द जैन, विधायक डॉ. विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, भुवनेश्वर बघेल, रामकुमार यादव, शैलेश पांडेय, संतकुमार नेताम, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, डॉ. के.के. ध्रुव, पुरुषोत्तम कंवर, प्रकाश नायक, लालजीत राठिया, मोहित केरकेट्टा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल हल्का-फुल्का और उत्साह भरा रहेगा, जिससे मन में नई उम्मीदें जागेंगी। कोई अच्छी खबर आपके आत्मविश्वास को और मजबूत...