Google Analytics Meta Pixel 'छत्तीसगढ़ का मिनी गोवा' धमतरी का गंगरेल बांध, ऐसे करें वन डे ट्रिप प्लान - Ekhabri.com

‘छत्तीसगढ़ का मिनी गोवा’ धमतरी का गंगरेल बांध, ऐसे करें वन डे ट्रिप प्लान

रायपुर,पूनम ऋतु सेन।धमतरी जिले में स्थित गंगरेल डैम की पहचान ‘छत्तीसगढ़ का मिनी गोवा’ के रूप में है। गंगरेल डैम (धमतरी) राज्‍य का सबसे बड़ा डैम है जहां आप गोवा का मज़ा ले सकते हैं छत्तीसगढ़ की शानदार टूरिज़्म में विशालकाय डैम, अंगरमोती माता दर्शन, मानव वन, पिकनिक स्पॉट, एडवेंचर स्पोर्ट्स, वाटर स्पोर्ट्स, जंगल ट्रेकिंग, नाईट कैम्प, बोटिंग और भी बहुत कुछ… चलिये विस्तार से जानतें हैं कैसे प्लान करें ‘1 डे ट्रिप टू गंगरेल’

पहला पड़ाव

गंगरेल जाने के मार्ग पर सबसे पहले विंध्यवासिनी माता का मंदिर आता है, धमतरी का सौभाग्य है कि यहां देवी के रूप में मां विंध्यवासिनी स्वयंभू रूप में अवतरित है। वर्तमान में इस देवी को धमतरी नगर की देवी के रूप में माना जाता है। यह देवी बिलाई माता के में नाम से छत्तीसगढ़ राज्य में जानी जाती है। यहां नवरात्र के अवसर पर ज्योत कलश प्रज्ज्वलित किये जाते हैं। यहाँ दर्शन कर सामने स्थित किसी भी होटल से चाय व नाश्ता कर अगले पड़ाव के लिए जा सकते हैं।

दूसरा पड़ाव

धमतरी से 10 कि.मी. की दूरी पर स्थित है, गंगरेल बांध। गंगरेल पहुँचने पर आपको यहाँ मनोरम दृश्य दिखाई देगा। पर्यटक यहां बोटिंग एवं उद्यान का आनंद उठा सकते हैं। गंगरेल में रूकने की उत्तम व्यवस्था भी है जिसे छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा निर्मित किया गया है। यहां खूबसूरत बगीचे एवं लक्जरी कॉटेज बने हैं। यहां से आप गंगरेल बांध एवं प्राकृतिक नजारे का लुफ्त उठा सकते हैं। यदि आप बॉन फायर और नाइट कैम्प करने के इछुक हैं तब यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प होगा। (आप यहाँ दिखाए गए फोटोज़ से बोटिंग की जानकारी ले सकते हैं।)

Read Also  राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने रखी स्पष्ट बात

तीसरा पड़ाव

धमतरी जिला मुख्यालय से 13 कि.मी दूर ग्राम गंगरेल में मां अंगार मोती स्थित है। भक्तजन प्रतिदिन यहां दर्शनार्थ आते हैं। बताया जाता है कि चंवरगांव में मां अंगारमोती का 600 साल पुराना मंदिर था। लेकिन गंगरेल बांध के बनने के बाद गांव में स्थित मंदिर डूब गया था। लोग कहते हैं कि इसके बाद डूब के क्षेत्र चंवरगांव के बीहड़ में माता स्वयं प्रकट हुईं और अपने तेज से इलाके को अलौकिक कर दिया। चमत्कारों वाली माता के नाम से प्रसिद्ध माता के भक्तों ने 1972 में गंगरेल बांध के पास मां अंगारमोती को स्थापित किया मंदिर में अंगारमोती माता के अलावा शीतला माता, दंतेश्वरी माता और भैरव बाबा भी स्थापित हैं ।मान्यता है कि श्रद्धा के साथ जो भक्त यहां नारियल बांधता है, मां उसकी मुराद जरूर पूरा करती हैं यहां नवरात्र में भक्त मनोकामना ज्योत भी जलाते हैं।

अंतिम पड़ाव

अब हम पहुंचते हैं सफर के अंतिम पड़ाव में, जहां आकर आप रोमांच से भर जायेगें। अंगार मोती मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। अंगार ईको एडवेंचर कैम्प। यहां पर प्रत्येक कदम में आपको पूनः नये-नये एडवेंचर से गुजरना पड़ेगा जिसमें बर्मा ब्रिज, कमांडो नेट, टाइगर शोइंग, रूफ क्रासिंग जैसे एडवेंचर रोमांचित कर देंगे।

गंगरेल बांध

नदी का स्रोत – महानदी, उद्गम स्थल- सिहावा
विद्युत उत्पादन 10 मेगा वाट जिसमें 2.5 मेगा वाट की चार युनिट लगी है।
बांध की ऊंचाई – 47 मीटर
निर्माण – सन् 1978 मशीनरी – जर्मनी की एलेस्टेम कंपनी

ऐसे पहुंचे गंगरेल

गंगरेल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मात्र 82 कि.मी. दूर है। मुम्बई-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित रायपुर निकटतम रेल्वे स्टेशन है जो देश के सभी नगरों से सीधे जुड़ा हुआ है। रायपुर से गंगरेल के लिये आरामदेह बस व टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है एवं गंगरेल में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा निर्मित ठहरने के लिये विश्राम गृह भी उपलब्ध है।

Read Also  शासकीय अस्पतालों से गायब मिले डॉक्टर, कटेगा वेतन

धमतरी से रायपुर पहुँचने के लिए मुख्यतः दो मार्ग हैं-

  1. रायपुर-धमतरी नेशनल हाईवे-
  2. पुराना धमतरी रोड

सामान्यतः धमतरी ज़िले तक पहुँचने के लिए रायपुर से 2 से 2.15 घण्टे लगतें हैं, लेकिन वर्तमान में रोड के निर्माणाधीन होने के कारण कुछ विलम्ब हो सकता है, ऐसे में पर्यटक समय का ध्यान रखते हुए यह ट्रिप प्लान करें।

इसके अतिरिक्त यदि आप कॉटेज बुक कराना चाहते हैं तो छत्तीसगढ़ टूरिज्म के वेबसाइट http//www.tourism.cg.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकतें हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *