ओमिक्रोन ने भारत में पांव पसारने शुरू कर दिए हैं. सरकार और प्रशासन इस बात पर अभी से सख्त है. बाजारों में भीड़ को देखते हुए कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. बीच में कोरोना के केसेज जब कम हुए तो थियेटर्स खुल गए थे. कई जगहों पर 100 प्रतिशत की ऑडियंस कैपिसिटी देखने को मिली. काफी समय से रिलीज का इंतजार कर रही फिल्में रिलीज हुईं. मगर ये अच्छे दिन सिर्फ जरा से समय के लिए थे. जहां ओमिक्रोन का खतरा आया नहीं कि चीजें फिर से बिगड़ गईं. फिल्म 83 की कमाई पर इसका बुरा असर पड़ा है और यही देखते हुए अब शाहिद कपूर की जर्सी की रिलीज डेट भी पोस्टपोन कर दी गई.
ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो जर्सी की रिलीज डेट को टाल दिया गया है. शाहिद की ये फिल्म भी कबसे रिलीज का इंतजार कर रही थी. बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए इस मूवी की शूटिंग पूरी की गई. शाहिद ने फिल्म के लिए काफी मेहनत भी की. मगर लगता है अभी फिल्म को रिलीज के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. तरण ने ट्वीट में लिखा कि- जर्सी रिलीज डेट पोस्टपोन. फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज नहीं की जाएगी. जल्द ही फिल्म से जुड़ी हुई आगे की जानकारी साझा की जाएगी. कई जगह बातें चल रही हैं कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. मगर ये खबर भी सच नहीं है.
वहीं जर्सी मूवी की टीम की तरफ से इसपर रिएक्शन आया है. स्टेटमेंट में कहा गया है कि- मौजूदा स्थिति और कोरोना को लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन्स को देखते हुए हमने जर्सी की थियेट्रिकल रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है. हमें अब तक आप लोगों का ढेर सारा प्यार मिला है और हर एक सपोर्ट के लिए आप लोगों का शुक्रिया. तब तक के लिए आप सभी लोग सेफ और हेल्दी रहें. सभी को टीम जर्सी की तरफ से नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं.
फिल्म जर्सी की बात करें तो इसका निर्देशन गौतम तिन्नौरी ने किया है. इसमें शाहिद कपूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर संग नजर आएंगे. फिल्म में पंकज कपूर भी अहम रोल में होंगे. शाहिद कपूर पिछले कुछ समय से फिल्म के प्रमोशन में भी काफी बिजी थे और फिल्म के रिलीज होने की तैयारी में थे. मगर अब एक्टर के फैंस को एक बार फिर से थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...
रायपुर। तपती गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद बन रही है। मौसम का रुख बदलने लगा है और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पहला हादसा: बायपास पर बाइक...