कोरोना संक्रमण के मामले देशभर में बहुत तेजी से बढ़ने लगे हैं। आठ दिन के भीतर ही प्रतिदिन मिलने वाले नए मामलों का आंकड़ा 10 हजार से बढ़कर एक लाख को पार कर गया है। देश में ओमिक्रोन वैरिएंट से दूसरी मौत भी हुई है। ओडिशा में पिछले महीने जान गंवाने वाली महिला के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा तीन हजार को पार कर गया है।
सूचनाओं के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1,31,305 नए मामले सामने आए हैं। ये सिर्फ 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़े हैं। बाकी राज्यों के आंकड़े जुड़ने पर यह संख्या और बढ़ेगी। इस दौरान 263 और लोगों की जान भी गई है, जिसमें 189 मौतें अकेले केरल, 20 महाराष्ट्र और 18 मौतें बंगाल से हैं। सक्रिय मामलों की संख्या भी साढ़े चार लाख को पार कर गई है।
महाराष्ट्र, बंगाल और दिल्ली में विस्फोटक स्थिति पैदा हो गई है। महाराष्ट्र में 40,925 नए केस मिले हैं, जिनमें से अकेले मुंबई में ही 20,971 मामले शामिल हैं। दिल्ली में भी नए मामलों का आंकड़ा 17 हजार को पार कर गया है। नौ लोगों की मौत भी हुई है। बंगाल में 18,213 नए मामले सामने आए हैं। इन राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
ओमिक्रोन ने 27 राज्यों के पसारे पांव
ओमिक्रोन वैरिएंट देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गया है। ओडिशा के बालंगीर में ओमिक्रोन से महिला की मौत हुई है। ओमिक्रोन से यह राज्य की पहली और देश की दूसरी मौत है। इससे पहले राजस्थान में ओमिक्रोन से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। 50 साल की महिला को कोरोना संक्रमित होने पर बुर्ला मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले महीने की 27 तारीख को उसकी मौत हो गई। जीनोम सीक्वेंसिंग में महिला ओमिक्रोन से संक्रमित मिली। इसके बाद जिला प्रशासन ने उसे ओमिक्रोन से जुड़ी मौत घोषित किया। देश में ओमिक्रोन संक्रमण के मामले भी बढ़कर 3,032 हो गए हैं। इसके महाराष्ट्र में 876, दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 305 और गुजरात में 204 केस हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 10, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...