Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में कहर ढा रहा कोरोना: प्रदेश में 4120 पॉजिटिव, रायपुर में 1185 संक्रमित 4 लोगों की मौत - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में कहर ढा रहा कोरोना: प्रदेश में 4120 पॉजिटिव, रायपुर में 1185 संक्रमित 4 लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। राज्य में 24 घंटे में 4120 पॉजिटिव मिले हैं। रायपुर में 1185 संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में कुल 4 मौतों में से तीन अकेले रायपुर में ही हुई हैं। इधर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना की जांच तेज करें। रोज अधिक से अधिक सैंपल की जांच हो। इस समय करीब 39 हजार सैंपल रोज टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में, हमारे पास लगभग 5,000 सामान्य बिस्तर और लगभग 8,500 आॅक्सीजन बिस्तर हैं। आॅक्सीजन, एचडीयू, आईसीयू, वेंटिलेटर सपोर्ट वाले बेड की संख्या करीब 5,000 है। पीक टाइम में प्रदेश में 2 लाख एक्टिव केस हो सकते हैं। बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में सभा, रोड शो, रैली, जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया है।
मंत्रालय और सरकारी दफ्तरों में एक तिहाई कर्मचारियों की ही उपस्थिति
इधर, प्रदेश में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मंत्रालय और सरकारी दफ्तरों में अब एक तिहाई कर्मचारियों की उपस्थिति ही रहेगी। दफ्तरों में रोस्टर बनाकर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं सबडिवीजन अधिकारी और उससे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति पूरी रहेगी। वहीं जांजगीर में सक्ती थाना के 9 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। थाने के टीआई, 2 एएसआई और 6 आरक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाजपा नेता और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वे आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। बिलासपुर में यूएएई से लौटे पहले ओमिक्रॉन पॉजिटिव को लेकर राहत की खबर आई है। उन्हें किसी तरह से कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, उनके संपर्क में रहने वाले परिवार के पांच सदस्यों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अभी तक देखने में आ रहा है कि शुरूआती तीन दिन तक बुखार, सिर दर्द और बदन दर्द के साथ गले में खराश या जुकाम जैसे सामान्य लक्षण नजर आ रहे हैं। अधिकतर लोगों में ऐसे लक्षण भी नहीं दिख रहे हैं और बेहद सामान्य दिख रहे हैं। ऐसे में बहुत पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतकर संक्रमण बढ़ने से रोकने की कोशिश करनी है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में रोजाना 50 हजार लोगों की जांच करने की कोशिश की जा रही है, ताकि समय पर संक्रमण की पहचान की जा सके। प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। इसके कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन होने के पूरे आसार हैं। आधिकारिक पुष्टि के लिए रायगढ़ नवोदय विद्यालय और आईआईटी भिलाई जैसे क्लस्टरों से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक यह वायरस कम खतरनाक दिख रहा है। ऐसे में अधिकतर संक्रमितों को बिना लक्षणों वाले या केवल बुखार और बदन दर्द की शिकायत आ रही है। 96-97% मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया, ओमिक्रॉन और किसी दूसरे वैरिएंट की पहचान के लिए हर महीने जिलों में लिए गए कुल नमूनों का 5% भुवनेश्वर लैब में भेजा जाता है। विदेशों से लौटकर छत्तीसगढ़ आए लोगों के सैंपल भी वहां भेजे गए हैं। एक क्लस्टर में बड़ी संख्या में मरीज मिलने पर उनके नमूने भी भुवनेश्वर भेजे जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...