Google Analytics Meta Pixel सघन सुपोषण अभियान: मिले प्रभावी परिणाम-मानपुर में गंभीर कुपोषण से बाहर आये बच्चे - Ekhabri.com

सघन सुपोषण अभियान: मिले प्रभावी परिणाम-मानपुर में गंभीर कुपोषण से बाहर आये बच्चे

छुईखदान विकासखंड के 272 गंभीर कुपोषित बच्चों के वजन एवं 172 एनीमिक गर्भवती माता के हिमोग्लोबिन में हुई बढ़ोत्तरी
रायपुर। बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने के लिए प्रदेश में चलाये जा रहे अभियान के लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। यह अभियान हर जिले में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार विशेष रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसके प्रभावी परिणाम मिले हैं। राजनांदगांव जिले के मानपुर, मोहला एवं छुईखदान विकासखण्ड में कुपोषण दूर करने के लिए विशेष सघन सुपोषण अभियान चलाया गया और सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक कुपोषण को दूर करने के लिए व्यापक कार्य किए गए। इससे मानपुर विकासखंड में गंभीर कुपोषित बच्चों में से ज्यादातर सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। छुईखदान विकासखंड के 272 गंभीर कुपोषित बच्चों के वजन में बढ़ोतरी हुई है, वहीं 126 गंभीर से मध्यम कुपोषित और 22 बच्चे मध्यम से सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। जिले की 172 एनीमिक गर्भवती माताओं के हिमोग्लोबिन स्तर में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
मानपुर में गंभीर कुपोषण से बाहर आये बच्चे
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में बच्चों की हर 15 दिन में स्वास्थ्य जांच की जा रही है। बच्चों को रेडी-टू-ईट व्यंजन बनाकर खिलाया जा रहा है। गंभीर कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती एनीमिक माताओं का चिन्हांकित कर उनके सुपोषण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। बच्चों को एवं एनीमिक माताओं को प्रतिदिन नाश्ता एवं गरम भोजन दिया जा रहा है। इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। पौष्टिक भोजन में चिक्की, अंडा, फल एवं पौष्टिक आहार देने से पोषण स्तर में सुधार हुआ है। सामुदायिक सहभागिता के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं, यूनीसेफ, एम्स को अभियान से जोड़ने से उसको गति मिली हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से सुपोषण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इससे वनांचल क्षेत्रों में भी अच्छे परिणाम सामने आ रहे है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका…हाई कोर्ट में Data Entry Operator के 38 पदों पर भर्ती शुरू

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...

Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

बस्तर में बदलती तस्वीर…कभी दहशत का गढ़ अब नक्सलियों के कमजोर होते नेटवर्क की कहानी

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

वायरल वीडियो ने खोली पोल…बीजापुर में स्कूल निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

बदलता मौसम दे रहा संकेत: भीषण गर्मी के बीच राहत की दस्तक, जानिए आज का पूरा हाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। तपती गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद बन रही है। मौसम का रुख बदलने लगा है और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कोरबा में दो दर्दनाक सड़क हादसे: 3 की मौत, एक महिला गंभीर—इलाके में तनाव और आक्रोश

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।   पहला हादसा: बायपास पर बाइक...