निजी अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाई फीस न भर पाने से छूट गई थी पढ़ाई
कलेक्टर ने अभिभावक बनकर कराया बच्चों का प्रवेश
रायपुर। अनुभा और रंजन को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में एक खूबसूरत दुनिया मिल गई। कोविड से उत्पन्न परिस्थितियों में अर्थाभाव के कारण उनके पिता ने शासकीय स्कूल में भर्ती करा दिया था। पहले ये दोनों छात्र निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। कलेक्टर बलरामपुर की पहल पर अब इन दोनों छात्रों का प्रवेश कराया गया है। कलेक्टर को जब इन दोनों प्रतिभावान छात्रों के बारे में जानकारी मिली तब उन्होंने इन बच्चों से मुलाकात की। बच्चों ने बताया कि उनके पिता गांव में ही व्यवसाय करते हैं और व्यवसाय के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं।
इन बच्चों ने बताया कि वे संतोषी नगर के विद्या सागर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ते थे। किंतु कोविड काल के दौरान स्कूल की फीस नहीं दे पाने की वजह से उनके पिता ने उनका दाखिला शासकीय प्राथमिक शाला बारियाती सरना में कराया है, तब से वे वहां पढ़ाई कर रहे हैं। कलेक्टर ने इन बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए दोनों का प्रवेश स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में स्वयं अभिभावक बनकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूर्ण की। प्रवेश मिलते ही दोनों ही छात्रों के चेहरे खिल उठे, मानों उनके सपनों को उम्मीदों का आसमान मिल गया हो। कलेक्टर से मुलाकात के दौरान अनुभा ने डॉक्टर और रंजन आईएएस बनने के बारे में बताया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में गरीब और प्रतिभावान छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगभग 171 स्कूल प्रारंभ किए गए हैं, ताकि राज्य के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...