Google Analytics Meta Pixel उत्तर प्रदेश में पहले चरण से ही भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद - Ekhabri.com

उत्तर प्रदेश में पहले चरण से ही भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले दो चरण की सीटों के लिए अधिकतर दलों ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। उनमें आंतरिक आकलन भी तेज हो गया है। फिर से 300 पार का नारा दे रही भाजपा का आकलन है कि पहले दो चरणों की 113 सीटों में से पार्टी 83 सीटें जीतेगी। उसके मुताबिक कृषि कानून विरोधी आंदोलन का कोई असर नहीं होगा और पार्टी पिछली बार से कम सीटें नहीं जीतेगी। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि 22 तारीख तक रैलियों पर लगे प्रतिबंंध खत्म होने के बाद भाजपा के रणनीतिकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से लड़ाने का फैसला किया ही नहीं गया था। अयोध्या मुद्दा जरूर है और वह रहेगा। वहां से किसे लड़ाया जाए, इसका सही समय पर फैसला हो जाएगा। वह पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं के असर को भी नजरअंदाज करते हैं। उनका कहना है कि भाजपा में हर जाति का नेतृत्व तैयार होने लगा है और छोड़कर जाने वाले नेता इसी से परेशान थे। वह दूसरी पार्टियों में गए हैं, लेकिन कार्यकर्ता भाजपा के साथ हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि परिवार से किसी एक को ही टिकट दिया जाएगा। सांसदों के बेटों के लिए टिकट की बहुत कम संभावना है।
ध्यान रहे कि स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से अपने बेटे के लिए भी टिकट मांंगने की बात सामने आ रही थी। मुलायम सिह की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में आती हैं तो उन्हें भी मनमानी सीट पर टिकट मिले, इसकी संभावना कम है। बाबू सिह कुशवाहा की पार्टी से गठबंधन की उम्मीद भी नहीं है। दरअसल, चेहरा और सीट केवल जिताऊ होने की शर्त पर ही दिया जाएगा। रैलियों पर प्रतिबंध ने नेताओं को रोक रखा है, लेकिन बताया जाता है कि उसके बाद भाजपा के बड़े केंद्रीय नेता मैदान में कूदेंगे।
पंजाब और उत्तराखंड को लेकर भी भाजपा उत्साहित है। उत्तराखंड में धामी सरकार के कामकाज से पार्टी जहां संतुष्ट है, वहीं पंजाब में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। पार्टी का मानना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मुद्दा चर्चा में है। लोग कांग्रेस की ओर से दिए जा रहे तर्क को गलत मान रहे हैं और चाहे-अनचाहे यह चुनावी मुद्दा बन जाएगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...