Google Analytics Meta Pixel CGCovid19 updates: आज 57 नये पॉजिटिव, रायपुर का ये एरिया हुआ सील,652 कुल मामले - Ekhabri.com

CGCovid19 updates: आज 57 नये पॉजिटिव, रायपुर का ये एरिया हुआ सील,652 कुल मामले

रायपुर। आज स्वास्थ्य विभाग से मिली राज्य में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में आज 57 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव में 21 और राजधानी रायपुर में 2 नए मामले सामने आए हैें।आज छत्तीसगढ़ में कुल 57 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

इनमें महासमुंद-3, बलौदाबाजार-3, दुर्ग-5, राजनांदगांव-21, बलरामपुर-10, जांजगीर-7, रायगढ़-4, बिलासपुर-1, कवर्धा-1 और राजधानी रायपुर-2 मरीज शामिल हैं।

गौरतलब है कि आज मिले 57 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब एक्टिव मरीजो की संख्या 652 हो गई है। वहीें प्रदेश में अब तक 2602 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1937 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 508953 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल
15685 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।


छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 152874 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक 2602 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 1937 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा
652 मरीज सक्रिय है।


आज कुल 57 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई है। जिला राजनंदगांव से 21, बलरामपुर से 10, जांजगीर से 07, दुर्ग से 05, रायगढ़ से 04, महासमुंद व बलौदाबाजार से 03-03, रायपुर से 02, बिलासपुर एवं कवर्धा से 01-01)। आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

Read Also  केंद्रीय तंत्रिका तंत्र संबंधी विकारों के लिए मस्तिष्क कोशिकाएं जिम्मेदार


आई.आर.एल. रायपुर में अब तक कुल 6653 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई।

रायपुर में

पल्लवी विहार, शहनाई गार्डन के सामने गली(डीडीनगर थाना) अंतर्गक एक नया कोरोना पाजिटिव मरीज मिलते ही क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। मरीज के घर के बाजू वेल्डिंग कारखाना,बिजली ट्रांसफार्मर,दायीं तरफ राहूल साहू का मकान,सामने की ओर आशीष श्रीवास्तव के मकान के बाजू से दयानंद जोशी का मकान,यहां से सुरेन्द्र सिंह का का मकान व यहां से बिजली ट्रांसफार्मर तक वापस का क्षेत्र शामिल है।
हर्षित लैंडमार्क ,हीरापुर( कबीरनगर थाना) अंतर्गत कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेन्मेंट जोन घोषत कर दिया गया है।

पश्चिम में हर्षित लैंडमार्क ई ब्लाक से लुंकड पेट्रोल पम्प हर्षित लैंडमार्क बी ब्लाक तक,हर्षित लैंडमार्क ई ब्लाक से पुराना गौशाला बाबा भोजनालय तक,हर्षित लैंडमार्क ई ब्लाक से बिहारीपारा हीरापुर बस्ती,हर्षित लैंडमार्क ई ब्लाक रिंग रोड नंबर 2 से सर्विस रोड तक कंन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।


पटेल किराना स्टोर्स के पास, खम्हारडीह बस्ती, थाना खम्हारडीह में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पूर्व-पश्चिम में मुख्य पक्का सडक मार्ग बस्ती की ओर आने वाली , पूर्व-पश्चिम में बस्ती की जाने वाली गली और उत्तर-दक्षिण में उत्तर से दक्षिण की ओर जाने वाली गली को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। अगले आदेश तक यहां सब कुछ प्रतिबंधित रहेगा। कोविड 19 के अनुसार केवल अत्यावश्यक सेवाएं ही लागू रहेंगे।

दुर्ग में

मोहन नगर थाना दुर्ग के तीन आरक्षक आज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद थाने को बंद कर सील कर दिया गया है।  थाना परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि इस दौरान थाने का संचालन टेंट लगाकर शुरू कर दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *