Google Analytics Meta Pixel शेफाली वर्मा आइसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर - Ekhabri.com

शेफाली वर्मा आइसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर

भारत की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा मंगलवार को आइसीसी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से दोबारा शीर्ष पर पहुंच गईं। वहीं, उनकी साथी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर खिसक गईं। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेथ मूनी और मेग लेनिंग की रैंकिंग में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। आस्ट्रेलिया की ही एलिसा हीली छठे स्थान पर हैं।

न्यूजीलैंड की दो खिलाड़ी शीर्ष-10 में शामिल हैं। सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स क्रमश : पांचवें और सातवें पायदान पर हैं। श्रीलंका की चामरी अटापट्टू छह स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गईं। इंग्लैंड की डेनी वाट तीन पायदान आगे बढ़कर 13वें स्थान पर हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 70 रन की पारी खेली थी। आस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्रा 29 स्थान की लंबी छलांग के साथ 28वें पायदान पर पहुंच गईं। उन्होंने एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ 49 गेंद में नाबाद 91 रन बनाए जिससे आस्ट्रेलिया ने 170 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज की।

गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष तीन खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन शीर्ष पर हैं जबकि उनके बाद सारा ग्लेन का नंबर आता है। दक्षिण अफ्रीका की श्ाबनम इस्माइल तीसरे स्थान पर हैं। भारत की दीप्ति शर्मा एक स्थान के फायदे से आस्ट्रेलिया की मेगान शुट को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गईं। आलराउंडर की सूची में भी अधिक बदलाव नहीं हुआ है। सोफी डिवाइन और नताली स्किवर पहले दो स्थान पर बरकरार हैं। दीप्ति शर्मा एक स्थान आगे बढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गईं। पाकिस्तान की निदा डार और थाइलैंड की नताया बूचेथाम भी दो-दो स्थान के फायदे से क्रमश : नौवें और 10वें स्थान पर हैं। आस्ट्रेलिया की एलिस पैरी चार स्थान गिरकर शीर्ष-10 से बाहर हो गईं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...