Google Analytics Meta Pixel चपरासी ने नौकरी का झांसा देकर 75 को ठगा - Ekhabri.com

चपरासी ने नौकरी का झांसा देकर 75 को ठगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शातिर चपरासी ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर 75 लोगों को ठग लिया। सभी को आदिवासी विकास विभाग में काम दिलाने की बात कही। इसकी एवज में 70 हजार से एक लाख रुपए तक वसूले। इसमें मल्टीपरपज स्कूल के एक क्लर्क ने भी उसका साथ दिया। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो लोगों ने विभागीय अफसरों से शिकायत कर मरवाही थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, आदिवासी विकास विभाग की ओर से संचालित मरवाही स्थित बालक छात्रावास में श्याम दास वैष्णव चपरासी है। उससे ग्राम बरौर निवासी बिरेंद्र केवट का पुराना परिचय है। श्याम का बिरेंद्र के घर भी आना-जाना था। बीरेंद्र का कहना है कि दिसंबर 2020 में श्याम दास उसके घर आया और बताया कि आदिवासी विकास विभाग के हॉस्टल में चपरासी की नौकरी के लिए गुप्त रूप से वैकेंसी निकली है।
पत्नी की नौकरी के लिए भी दिए 45 हजार
उसने नौकरी लगवाने के लिए 70 हजार रुपए मांगे और नहीं लगने पर पैसे लौटाने की बात कही। उसकी बातों में आकर बीरेंद्र ने 22 दिसंबर को श्यामदास के घर जाकर उसे रुपए दे दिए। कुछ दिन बाद श्यामदास ने बताया कि चपरासी की रेगुलर भर्ती एक साथ होगी। इस पर बीरेंद्र ने अपनी पत्नी प्रतिमा के लिए भी अगस्त 2021 में 45 हजार रुपए श्यामदास को दिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी तो श्याम दास से रुपए वापस मांगे। इस पर श्याम दास ने बताया कि भर्ती के लिए दी गई रकम उसने अडभार निवासी पेंड्रा के मल्टीपरपज स्कूल में क्लर्क संतोष मिश्रा को दे दी है। उसी के माध्यम से नियुक्ति होनी है। उससे ही मिला देता हूं और फिर संतोष मिश्रा के पास श्यामदास लेकर गया। वह भी बोला कि तुम्हारा काम हो जाएगा। इसके बाद से ही दोनों आरोपी टाल-मटोल कर और इधर-उधर की बातें कर रहे हैं, लेकिन रुपए नहीं लौटा रहे हैं। इसके चलते वह परेशान हैं।
चपरासी को सस्पेंड किया गया
इससे पहले शनिवार को बिरेंद्र केवट के साथ ही गांव के अन्य लोग दुर्गा प्रसाद केंवट, लोभान सिंह उईके, सुषमा केंवट, नीतू उईके, नगेश्वर केंवट और ग्राम परासी का रवि केंवट सहित तमाम ग्रामीण आदिवासी विकास विभाग पहुंच गए। वहां उन्होंने सहायक आयुक्त राजेंद्र मिश्रा से मामले की लिखित रूप से शिकायत की। इस पर उनको चपरासी को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि ग्रामीणों ने सोमवार को थाने पहुंचे और मामला दर्ज करा दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...