Google Analytics Meta Pixel देश में थमने लगी कोरोना महामारी - Ekhabri.com

देश में थमने लगी कोरोना महामारी

कोरोना महामारी की तीसरी लहर से जूझ रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने कहा है कि 31 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक देश में महामारी थमने लगी है और कुछ राज्यों में इसका प्रभाव घटने भी लगा है। लोकसभा में यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि सरकार देश में कोरोना की स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है। एक लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर के आखिर से मामले बढ़ने लगे थे, जिसकी मुख्य वजह ओमिक्रोन वैरिएंट था। उन्होंने कहा कि इस समय देश में ओमिक्रोन सबसे प्रभावी वैरिएंट बन गया है।
बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा था। मंत्रालय ने कोरोना से बचाव के नियमों के अनुपालन पर बल देने के साथ ही टीकाकरण्ा को तेज करने की भी सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि दो फरवरी तक देश की 95.5 प्रतिशत वयस्क आबादी (करीब 89.63 करोड़) को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई थी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में किसी तरह का लिंग अंतर नहीं है। इस साल 31 जनवरी तक कुल वैक्सीन डोज में से 48.8 प्रतिशत महिलाओं को दी गई जो देश की जनसंख्या में महिलाओं की अनुमानित आबादी 48.5 प्रतिशत (2011 की जनगणना के अनुसार) से कुछ ज्यादा ही है।
कोवैक्सीन को 13 देशों में मंजूरी मिली : भारती पवार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक 31 जनवरी तक स्वदेश्ाी कोरोना रोधी टीका कोवैक्सीन को 13 देशों में आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल चुकी थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने किसी विदेशी कंपनी से भारत बायोटेक की तरफ से कोवैक्सीन की आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी की शिकायत नहीं मिली है।
दोनों डोज के बाद वैक्सीन 99.3 प्रतिशत प्रभावी : स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि दो जनवरी तक इंडिया कोविड वैक्सीन ट्रैकर पर अपलोड किए गए आंकड़ों के मुताबिक दोनों डोज लेने वालों में वायरस के खिलाफ वैक्सीन को 99.3 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है। वैक्सीन कोरोना महामारी से मौतों को रोकने में प्रभावी रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...