Google Analytics Meta Pixel हैप्पी बर्थडे नलिनी जयवंत: मधुबाला से होती थी तुलना पर कई दिनों तक बंगले में सड़ती रही लाश - Ekhabri.com

हैप्पी बर्थडे नलिनी जयवंत: मधुबाला से होती थी तुलना पर कई दिनों तक बंगले में सड़ती रही लाश

 पता नहीं किसने किया था अंतिम संस्कार
मुंबई। गुजरे जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस रहीं नलिनी जयवंत का आज जन्मदिन है। नलिनी अपने समय की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी तुलना मधुबाला से होती थी। अपने करियर में नलिनी ने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। नलिनी का जन्म 18 फरवरी, 1926 को मुंबई में हुआ था। नलिनी जयवंत रिश्ते में काजोल की नानी शोभना समर्थ की फस्र्ट कजिन थीं। यानी नूतन और तनुजा की मां। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। उस वक्त नलिनी की उम्र 14 साल थी। नलिनी जयवंत ने साल 1941 में महबूब खान की फिल्म बहन से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। देव आनंद से लेकर दिलीप कुमार उनके हीरो हुआ करते थे और उनके काम के कायल थे। खूसूरती ऐसी की हर कोई उन्हें देखता रह जाए। नलिनी की मुस्कान लोगों को बहुत अच्छी लगती थी लेकिन अफसोस इस बात का है कि वे जिंदगी पर झूठी हंसी अपने चेहरे पर लिए रहीं। नलिनी कहती थीं ऐसे बहुत से गम होते हैं जो दिखते नहीं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे दुखते नहीं। नलिनी जयवंत को शोहरत मिली 1950 में आई फिल्म संग्राम से। नलिनी की जिंदगी में खुशियां बहुत कम और गम बहुत ज्यादा थे। उन्होंने दो शादियां कीं, उनके पहले पति थे वीरेन्द्र देसाई और वो डायरेक्टर थे। नलिनी ने दूसरी शादी की एक्टर प्रभु दयाल के साथ। दो शादियों के बाद भी नलिनी मां नहीं बनीं। इसका गम उन्हें जिंदगी भर रहा। दो शादियों के बाद भी नलिनी मां नहीं बनीं। इसका गम उन्हें जिंदगी भर रहा। चेंबूर के यूनियन पार्क में उनका एक आलीशान बंगला था। जिसमें आए दिन पार्टियां की जाती थीं लेकिन अफसोस आखिरी समय में उनके साथ कोई नहीं था। 84 साल की उम्र वो अपने आखिरी समय में बिल्कुल अकेली थीं। उनकी मौत भी एक रहस्य ही थी। एक से एक हिट फिल्में देने वाली नलिनी ने खुद को दुनिया से बिल्कुल अलग-थलग कर लिया था। 20 दिसंबर, 2010 को नलिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसी आलीशान बंगले में जहां कभी पार्टी करने के लिए लोग जमा होते थे। पड़ोसियों को भी उनकी मौत की खबर नहीं लगी। उनकी मौत के दिन दिन बाद एक एंबुलेंस आई और उनकी लाश लेकर चली गई। उनका अंतिम संस्कार कब हुआ किसने किया ये किसी को पता नहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...