Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री मोदी और चिनफिंग की सलाह पर यूक्रेन से बात को पुतिन हुए तैयार - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री मोदी और चिनफिंग की सलाह पर यूक्रेन से बात को पुतिन हुए तैयार

यूक्रेन मेें आसमान से आफत बरसती रही। तबाही के मंजर के बीच खौफजदा चेहरे मुश्किल बयां कर रहे हैैं, जता रहे हैैं कि आजादी की घड़ियां सिमट रही हैैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी कह रहे हैैं कि उनकी सेनाएं चार दिन तक ही राजधानी कीव को बचा पाएंगी, क्योंकि कब्जे की लड़ाई उसके नजदीक आ गई है। उन्होंंने खुद को रूस का पहला निशाना भी बताया है। कीव का गोस्तामेल हवाई अड्डा रूसी सैनिकों के कब्जे में आ गया है। अभी तक की लड़ाई में यूक्रेन के कुल 137 लोग मारे गए हैैं और करीब 300 घायल हुए हैैं, इनमें सैनिक भी शामिल हैैं। यूक्रेन का दावा रूस के 800 सैनिकों को मारने का है जिसे रूसी रक्षा मंत्रालय ने गलत करार दिया है। जेलेंस्की दुनिया से मदद की गुहार लगा रहे हैैं। जवाब में अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और नाटो रूस की निंदा कर रहे हैैं। उस पर आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा कर रहे हैैं। रूस ने कहा है कि इन प्रतिबंधों से निपट लिया जाएगा। इस बीच जेलेंस्की का वार्ता का प्रस्ताव रूस द्वारा स्वीकार किए जाने की खबर है लेकिन संघर्षविराम को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति श्ाी चिनफिंग से फोन पर वार्ता के बाद यूक्रेन से वार्ता के लिए तैयार हुए हैैं।
रूसी सेना के हमलों से बचने के  लिए दसियों हजार लोग भूमिगत मेट्रो टनल और मेट्रो स्टेशनों में जा दुबके हैैं। पड़ोसी देश पोलैैंड और रोमानिया  जाने वालों की लाइन लगी हुई हैैं। यूक्रेन सरकार ने लोगों का पलायन रोकने के लिए कीव में कर्फ्यू भी लगाया लेकिन उसका भी खास असर नहीं हुआ। अब 18 से 60 साल के लोगों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कहा गया है कि सरकार की तरफ से उन्हें राइफल दी जाएंगी जिनसे रूसी सैनिकों का मुकाबला करना है। अभी तक के हमलों में रूसी सेना ने यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की इमारत समेत सैन्य प्रतिष्ठानों, आधारभूत ढांचे और बिजलीघरों आदि को निशाना बनाया है। इस दौरान कुछ नागरिक ठिकानों पर भी बम गिरे हैैं लेकिन उनमें बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। रूसी हमलों से टक्कर लेने के लिए यूक्रेन ने अपनी पूरी सेना उतार दी है। वह अमेरिका और ब्रिटेन से मिली हल्की मिसाइलों से रूसी विमानों और टैैंकों को निश्ााना बना रही है। ब्रिटेन ने यूक्रेन में 450 रूसी सैनिक मारे जाने का दावा किया है और कहा है कि रूसी सेना अपनी योजनानुसार पहले दिन लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाई। इस बीच पोलैैंड के रास्ते ब्रिटेन ने कुछ सैन्य सामग्री यूक्रेन भेजी है। ब्रिटेन ने यूक्रेन को पहले भी सैन्य सहायता दी है।
रूस के तेज हमलों से यूक्रेन की व्यवस्थाएं ढह गई हैैं। हमलों के भय से ज्यादातर बाजार बंद हैैं जिसके कारण खाने-पीने के सामान की किल्लत पैदा हो गई है। रूस के साइबर हमलों से बैैंकों का कामकाज भी ठप हो गया है। इसके चलते एटीएम से लोगों को करेंसी नहीं मिल पा रही है। कमोबेश यही हाल बिजली आपूर्ति का है। बिजलीघरों के निशाना बनाए जाने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया है। संचार सुविधाएं और आवागमन की सार्वजनिक सुविधाएं भी चरमरा गई हैैं। भीषण ठंड से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थान और छत तलाश रहे हैैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फिर कहा कि उनका यूक्रेन के युद्ध में सैनिक भेजने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन रूस के नजदीक स्थित नाटो के सदस्य देशों-पोलैैंड, रोमानिया, हंगरी और बाल्कन देशों में सैन्य तैनाती बढ़ाई जा रही है। अगर रूस नाटो देशों पर हमला करता है तो अमेरिका भी युद्ध में शामिल होकर उसे कड़ा जवाब देगा। बाइडन ने कहा, नाटो एकजुट है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। यूक्रेन में रूस लंबी लड़ाई में फंस गया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...