यूक्रेन के साथ वार्ता विफल होने के बाद रूसी सेना ने उसकी राजधानी कीव और दूसरे बड़े शहर खार्कीव पर बड़े हमले किए हैैं। करीब 65 किलोमीटर लंबे टैैंकों, तोपों और बख्तरबंद वाहनों के काफिले ने खार्कीव को घेरकर उस पर कहर बरपाया। कीव और खार्कीव के मध्य स्थित सैन्य अड्डे पर रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेनी सेना के 70 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। टैैंकों-तोपों का काफिला कीव की ओर रवाना हो गया है। वहां पर रूसी सेना पहले से घेरा डाले हुए है। कीव पर हमले की तीव्रता बढ़ने की आशंका है। मानवाधिकार संगठनों ने खार्कीव में रूस के द्वारा क्लस्टर और वैक्यूम बमों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। रूसी हमले के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन की कड़ी निंदा और प्रतिबंध झेलने पड़ रहे हैैं। तेल कंपनी शेल ने रूस में अपना कामकाज बंद करने की घोषणा की है।
छह दिन की लड़ाई के बाद भी राजधानी कीव, खार्कीव और अन्य प्रमुख शहरों पर यूक्रेन का कब्जा बना हुआ है। सभी शहरों में सेना और नागरिक मिलकर रूसी सेना के हमलों का मुकाबला कर रहे हैैं। इस बीच अमेरिकी कंपनी मैक्सर के सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि रूसी सैन्य वाहनों का 65 किलोमीटर लंबा काफिला उत्तर दिशा से कीव की ओर बढ़ रहा है। इस काफिले में डीजल भरे टैैंकर भी शामिल हैैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि राजधानी कीव दुश्मन का मुख्य निशाना है, लेकिन हम उसे राजधानी की सुरक्षा दीवार तोड़ने नहीं देंगे। जो हमारे सामने चुनौती पेश करेगा, हम उसे खत्म करेंगे। जेलिंस्की ने रूसी हमले को वहां की सरकार का आतंकवाद बताया है और उसके विरोध का संकल्प जताया है। यूक्रेन ने बताया है कि अभी तक की लड़ाई में रूसी के 5,710 सैनिक मारे गए हैैं जबकि 29 विमान नष्ट कर दिए गए हैैं या उन्हें नुकसान पहुंचाया गया है। इसी प्रकार से 198 टैैंक भी बर्बाद किए गए हैैं।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना की गोलाबारी और मिसाइल हमलों में घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाए जाने से नागरिकों के मारे जाने की आशंका बढ़ गई है। खार्कीव में हुए हमले में दर्जनों नागरिकों के मारे जाने की आशंका है। इस बीच बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि उनके देश की यूक्रेन युद्ध में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। यूक्रेन पर हमले के लिए बेलारूस सैनिक या हथियार नहीं भेजेगा।
ये होते हैैं वैक्यूम और क्लस्टर बम
– वैक्यूम बम से सुपरसोनिक (अत्यधिक तेज) तरंगें निकलती हैैं, तापमान बहुत अधिक हो जाता है और आसपास की आक्सीजन खत्म हो जाती है।
– क्लस्टर बम में तमाम छोटे बम होते हैैं जो डाले जाने के बाद आसपास के क्षेत्र में सक्रिय हो जाते हैैं। उनसे इलाके में जान-माल की भारी बर्बादी होती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...