Google Analytics Meta Pixel जनवरी में ही यूक्रेन पर हमले को मिल गई थी मंजूरी - Ekhabri.com

जनवरी में ही यूक्रेन पर हमले को मिल गई थी मंजूरी

यूक्रेन पर हमले की तैयारी की योजना को रूस ने 18 जनवरी को ही अनुमति दे दी थी और 15 दिन में यूक्रेन पर कब्जा करने की तैयारी थी। रूस के गुप्त युद्ध दस्तावेज से यह जानकारी सामने आई है। यूक्रेन की संयुक्त सैन्य आपरेशन कमांड ने इन दस्वातेज के आधार पर एक फेसबुक पोस्ट में यह दावा किया है।
पोस्ट में सैन्य कमांड की तरफ से कहा गया है कि यूक्रेनी सेना की एक इकाई के आपरेशन के बाद रूसी सैन्यकर्मी केवल हथियार छोड़कर नहीं गए हैैं, बल्कि जल्दबाजी और भय में उन्होंने कुछ गुप्त दस्तावेज भी छोड़ दिए हैैं। इस कारण हमारे पास यह अहम दस्तावेज हैैं जो रूस के ब्लैक सी मैरीन बेड़े की 810वीं ब्रिगेड से संबद्ध रणनीतिक समूह के हैैं। यूक्रेनी सैन्य कमांड ने आगे जानकारी दी है कि रूसी सैन्यकर्मियों के छोड़े दस्तावेज में वर्क कार्ड, काम्बैट मिशन, काल साइन टेबल, कंट्रोल सिग्नल टेबल, गुप्त कंट्रोल टेबल, व्यक्तिगत सूची आदि हैैं।
यूक्रेनी सैन्य कमांड के अनुसार, इन दस्तावेज से पता चलता है कि युद्ध की योजना को जनवरी में अनुमति मिलने के बाद यूक्रेन पर कब्जा करने का आपरेशन 20 फरवरी से छह मार्च के बीच 15 दिनों में पूरा किया जाना था। दस्तावेज यह भी बताते हैैं कि यूक्रेन पर किस दिशा से और कैसे हमला किया जाना था। यूक्रेन के अनुसार, इनमें लिखा है कि  स्टेपानोवका-1 के क्षेत्र में ओर्स्क वीडीके से शत्रु को प्रवेश करना था और आगे रूसी सेना की इकाइयों से मिलना था। खासकर, रूस के ब्लैक सी मैरीन बेड़े की 177वीं मैरीन रेजीमेंट से मिलना था।
रूस की इन सैन्य इकाइयों का उद्देश्य मेलितपोल पर कब्जा करना और इस रास्ते को अवरुद्ध करना था। इन दस्तावेज की जानकारी देने वाली यूक्रेनी सैन्य कमांड ने कहा है कि अब यदि कोई कैदी यह कहे कि वह पढ़ने आया था और यह रास्ता भूल गया तो विश्वास मत कीजिए। उन्हें सब पता था और उन्होंने सावधानी से तैयारी की थी। हम रूसियों से यह भी कहेंगे कि अपने दस्तावेज और हथियार साथ रखें, हमें उनकी जरूरत पड़ेगी। पहले खुद की रक्षा के लिए और फिर हेग के लिए। बता दें, हेग में ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय है जहां यूक्रेन ने रूस के खिलाफ हमला करने के लिए मुकदमा किया है जिसकी जल्द सुनवाई होनी है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...