यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की युद्ध के दौरान दूसरी बार देश से बाहर निकले हैं। बुधवार को वह ब्रिटेन पहुंचे और वहां की संसद को संबोधित करते हुए कहा, यूक्रेन में चल रहा युद्ध रूस हारेगा। जेलेंस्की ने कहा, हमारी स्वतंत्रता की भावना जीतेगी और रूस हारेगा। इससे दुनिया बदल जाएगी। अपनी पहचान बनी जैतूनी रंग की ऊनी टीशर्ट पहने जेलेंस्की ने यह बात ब्रिटिश संसद के वेस्टमिस्टर हाल में कही। इससे पहले ब्रिटेन ने नाटो के आधुनिक लड़ाकू विमानों को उड़ाने का प्रशिक्षण यूक्रेनी सैनिकों को देने की घोषणा की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संसद में कहा कि चालू वर्ष में यूक्रेन की विजय हो, उसके लिए ब्रिटेन यूक्रेन की हर तरह से सहायता करेगा।
रूस से जारी युद्ध के बीच अमेरिका-यूरोप के लड़ाकू विमानों का प्रशिक्षण इसलिए खास है क्योंकि यूक्रेन रूसी सेना से मुकाबले के लिए पश्चिमी देशों से लड़ाकू विमानों की लगातार मांग कर रहा है। यद्यपि अमेरिका और जर्मनी लड़ाकू विमान देने से साफ इन्कार कर चुके हैं। लेकिन यूक्रेन ने उम्मीद नहीं छोड़ी है।
ब्रिटेन ने यूक्रेनी सैनिकों के प्रशिक्षण के लिए समय अभी नहीं बताया है। ब्रिटिश संसद में जेलेंस्की ने कहा, हम असंभव को संभव बनाने के लिए सब कुछ करेंगे। विश्व हमें आधुनिक लड़ाकू विमान उपलब्ध कराए जिनसे हम रूसी हमलों का मुकाबला कर सकें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। हम अपनी स्वतंत्रता को बनाए रखना चाहते हैं, उसके लिए हमें पंख चाहिए। जेलेंस्की ने युद्ध में पहले दिन से समर्थन देने के लिए ब्रिटेन लोगों का आभार जताया। कहा, ब्रिटेन से यूक्रेन को जिस तरह का समर्थन मिला है-वह ब्रिटिश लोगों के मजबूत और स्पष्ट चरित्र को दर्शाता है।
ब्रिटेन में जेलेंस्की किग चार्ल्स तृतीय से मिलने बकिंघम पैलेस गए। जेलेंस्की का फ्रांस जाकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी जाकर चांसलर ओलफ शुल्ज से भी मिलने का कार्यक्रम है। वह ब्रसेल्स में होने वाली यूरोपीय संघ के नेताओं की समिट में भी भाग लेंगे। इससे पहले जनवरी में जेलेंस्की अमेरिका की यात्रा पर गए थे।
रूस ने दी स्थिति बिगड़ने की चेतावनी
ब्रिटेन में स्थित रूसी दूतावास ने आधुनिक लड़ाकू विमानों के प्रशिक्षण और यूक्रेन को विमान देने के मसले पर ब्रिटिश सरकार को चेतावनी दी है। कहा है कि इस तरह के किसी भी कदम से विश्व की स्थिरता खतरे में पड़ जाएगी। युद्ध का दायरा फैल सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...