Google Analytics Meta Pixel कुख्यात विकास दुबे की पत्नी मौत के खेल मोबाइल पर देख रही थी LIVE - Ekhabri.com

कुख्यात विकास दुबे की पत्नी मौत के खेल मोबाइल पर देख रही थी LIVE

कुख्‍यात विकास दुबे की पत्‍नी मोबाइल पर मौत का खेल LIVE देख रही थी। विकास ने अपनी पत्नी को घटना के बारे में पहले ही बता रखा था कि घटना की रात मोबाइल पर देखती रहे कि गांव में क्या चल रहा है। दरअसल जांच में पता चला है कि बिकरू गांव में विकास दुबे के मकान में करीब आठ सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इन कैमरों का एक्सेस विकास दुबे और उसकी पत्नी रिचा दुबे के मोबाइल पर भी था।

सूत्र बताते हैं कि विकास को आशंका थी कि उसके घर पर छापेमारी करने वाली पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है,  लिहाजा उसने पत्‍नी को कह रखा था कि उसको अगर खतरा लगे तो वह अपने लोगों, कुछ एक आला अधिकारियों और नेताओं को सूचना दे दे। इसके बाद उसे अगर ज्यादा खतरा दिखे तो वो खुद भी भाग जाए।

उधर, विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कानपुर समेत कानपुर देहात पुलिस भी अलर्ट है। घटना के बाद बिकरू गांव में सन्नाटा छाया है। कानपुर के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी शक के दायरे में हैं। इस बीच आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने थाना चौबेपुर की घटना के मामले में जय वाजपेयी तथा पूर्व एसएसपी कानपुर नगर अनंत देव के बीच सामने आई निकटता की जाँच की मांग की है। पुलिस महानिदेशक एच0 सी0 अवस्थी को भेजे अपने पत्र में श्री अमिताभ ने कहा है कि जय वाजपेयी, विकास दूबे का अत्यंत निकट बताया जा रहा है और पूर्व एसएसपी अनंत देव का भी। इन दोनों की निकटता वाली कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें एक फोटो में अनंत देव के ट्रान्सफर से संबंधित कुछ टिप्पणी है।
इस बीच कुख्‍यात विकास दुबे को पकड़ने के लिये पुलिस ने प्रदेश के कई जिलों में टोल प्लाजा समेत बाजारों और अदालतों के बाहर उसके पोस्टर लगाए हैं। भारत नेपाल सीमा पर भी पुलिस चेक पोस्ट पर विकास की तस्वीरें लगाई गई हैं। विकास को पहचानने में दिक्कत न हो इसके लिए उसकी कई फोटो भी व्हाट्सएप किए गए हैं। इसके अलावा कानपुर,  उन्नाव,  इटावा,  औरैया, फिरोजाबाद,  मथुरा लखीमपुर खीरी,  पीलीभीत, लखनऊ,  मध्यप्रदेश सीतावर्ती जिलों,  नेपाल सीमा, उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में उसकी पहचान के लिये पोस्टर लगाए गए हैं। इसके बावजूद विकास दुबे का चार दिन बाद भी कोई सुराग नही मिला है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक और मौत

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *