Google Analytics Meta Pixel ईरान ने इराक में अमेरिकी दूतावास पर दागीं 12 मिसाइलें - Ekhabri.com

ईरान ने इराक में अमेरिकी दूतावास पर दागीं 12 मिसाइलें

उत्तरी इराक के इरबिल में रविवार तड़के जब लोग नींद से पूरी तरह जागे भी नहीं थे, तभी मिसाइल हमलों से शहर दहल उठा। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के नए भवन को लक्ष्य करके 12 मिसाइलें दागी गईं, जिसमें एक नागरिक के घायल होने की सूचना है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब वर्ष 2015 के परमाण्ाु समझौते की पुनर्बहाली के लिए पश्चिमी देशों व ईरान के बीच वार्ता फिर से शुरू हुई है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ देश के संबंधों के प्रगाढ़ होने का दावा किया है। कुर्दिस्तान विदेश मीडिया आफिस के प्रमुख लावक गफारी ने बताया कि कोई भी मिसाइल अमेरिकी प्रतिष्ठान पर नहीं गिरी है, लेकिन दूतावास परिसर के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का कहना है कि अब भी यह साफ नहीं है कि कुल कितनी मिसाइलें दागी गईं और वे कहां-कहां गिरीं। नवनिर्मित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास भवन को फिलहाल अधिगृहीत नहीं किया गया है। रायटर के अनुसार, कुर्दिश गृह मंत्रालय ने कहा कि हमले में संपत्ति का नुकसान हुआ है और एक नागरिक भी घायल हुआ है। एक इराकी अधिकारी ने बताया कि मिसाइलें ईरान में बनाई गई थीं।
अमेरिकी दूतावास के करीब स्थित कुर्दिस्तान 24 समाचार चैनल ने हमले के तुरंत बाद लाइव प्रसारण्ा श्ाुरू कर दिया था। उसने मिसाइल हमले के कारण्ा स्टूडियो की टूटी कांच व वहां पड़े मलबे को भी दिखाया।
 सोमवार को सीरिया में इजरायल की तरफ से किए गए हवाई हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के दो सदस्य मारे गए थे। तभी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बदले की चेतावनी दी थी। इराक में वर्ष 2017 में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने कट्टरपंथी समूह इस्लामिक स्टेट को हरा दिया था। इसके बाद से ईरान समर्थित मिलिशिया अमेरिकी सेना व राजनयिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाती रहती है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...