Google Analytics Meta Pixel सचिन पायलट की खामोशी से भयभीत है कांग्रेस - Ekhabri.com

सचिन पायलट की खामोशी से भयभीत है कांग्रेस

राजस्‍थान के उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट की उडान ने जहां पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की नींद उडा दी है,  वहीं उनकी खामोशी से कांग्रेस बुरी तरह डर गई है। पूरी कांग्रेस पार्टी सचिन के इर्दगिर्द चक्‍कर काट रही है, ताकि पायलट ने अगर लंबी उडान भर ली तो राजस्‍थान में कांग्रेस सरकार का गिरना तय है। इसलिए उनको मनाने के लिए कांग्रेस में कोशिशें जारी हैं।

वरिष्‍ठ नेता लगातार कोशिश कर रहे हैं कि राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार पर कोई संकट नहीं आए। हालांकि पार्टी का एक गुट यह भी मान रहा है कि पायलट कहीं नाराजगी को लंबे समय तक लटका कर समय काटने की जुगत तो नहीं है। ताकि बागी विधायकों की सूची और लंबी की जा सके। कांग्रेस नेताओं को लगता है कि आज भले ही पायलट के पास विधायकों की पर्याप्‍त संख्‍या न हो, मगर वह भाजपा की मदद से गहलोत के खिलाफ खेमाबंदी कर सकते हैं। ऐसा करके वह बागी विधायकों की संख्‍या बढ़ाते रहेंगे। हालांकि वरिष्‍ठ विधायक हेमाराम चौधरी ने कहा कि उनका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। वे अपनी मांग पर अडिग हैं और जयपुर में नेतृत्‍व परिवर्तन ‘कांग्रेस के हित’ में है।

इस बीच पायलट ने साफ किया है कि वह विकल्‍पों को खारिज नहीं कर रहे। मगर कांग्रेस में कुछ को लग रहा है कि शायद पायलट की कुछ ज्‍यादा ही मनुहार की गई। पायलट इन सबसे परेशान नहीं। सूत्र एक आरटीआई याचिका की तरफ इशारा करते हैं, जिसमें दिखाया गया कि मुख्‍यमंत्री से जुड़े प्रचार और विज्ञापनों पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि उपमुख्‍यमंत्री के लिए एक पैसा नहीं दिया गया। पायलट के करीबियों के मुताबिक “यह दिखाता है कि वर्तमान नेतृत्व में कैसे चीजें हो रही हैं।”

Read Also  खुशखबरी, जल्दी बरसेंगे मेघा, समय से पहले आ सकता है मानसून

कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि पायलट ने भले ही 30 विधायकों के साथ होने का दावा किया है,  मगर उनके पास 21 ही हैं। उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि पायलट भाजपा के साथ डील कर चुके हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘विजय’  होना का दावा किया। मगर इसके तुरंत बाद उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट ने खारिज कर दिया। उन्‍होंने कहा कि उनके पास बहुमत नहीं हैं। पायलट ने विधायक दल की बैठक के नतीजे पर सवाल उठाए। साथ ही साफ कर दिया है कि वह अपनी बात पर अड़े हैं और समझौते को तैयार नहीं। पायलट और उनके खेमे के विधायक उस बैठक में शामिल नहीं हुए। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अहमद पटेल, पी चिंदबरम और केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्‍ठ नेताओं ने पायलट से बातकर उनसे जयपुर लौटने को कहा। लेकिन पायलट ने साफ कर दिया कि उन्‍हें सारे जवाब चाहिए।

पायलट के पास विकल्‍प

अगर पायलट भाजपा में शामिल नहीं होते तो उनके पास एक क्षेत्रीय पार्टी बनाने का विकल्‍प भी है। या फिर वे कांग्रेस में भी बने रहे सकते हैं। अगर वे कांग्रेस में रहते हैं तो शायद उन्‍हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी में जगह दी जा सकती है, मगर यह भी हो सकता है कि उन्‍हें राजस्‍थान से बाहर जाना पड़े। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व पर इस बात को ध्‍यान में रखने का दबाव है कि पायलट ने भाजपा के साथ गलबहियां कीं और सरकार गिराने की कोशिश की। हालांकि पार्टी अपने बड़े चेहरों को खोना नहीं चाहती। वह पहले ही कई नेताओं को पिछले कुछ सालों में बागी होते देख चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *