Google Analytics Meta Pixel पायलट के BJP में एंट्री के दरवाजे को किसने किया बंद - Ekhabri.com

पायलट के BJP में एंट्री के दरवाजे को किसने किया बंद

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ खुलकर बगावत का झंडा उठाने वाले पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट का राजनीतिक विमान बवंडर में फंस गया है। पायलट अब न तो कांग्रेस में घर वापसी कर पा रहे हैं और न ही भाजपा में शामिल होने का साहस दिखा रहे हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से लेकर ओम माथुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पायलट को पार्टी में आने का प्रस्‍ताव दे चुके हैं। फिर सवाल है कि आखिर पायलट को भाजपा में लैंडिंग से कौन रोक रहा है। किसने कहने भाजपा के दरवाजे को बंद कर दिया गया। सूत्र बताते हैं कि भाजपा में जहां वसुंधरा गुट राजी नहीं है। वहीं, पायलट के कुछ समर्थक विधायक भी भाजपा का दामन थामने को तैयार नहीं है।

राजस्‍थान के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट अपने 22 समर्थक विधायकों के साथ हरियाणा के मानेसर के एक होटल में छह दिनों से रुके हैं। इनमें पायलट सहित 19  कांग्रेस के विधायक और 3 निर्दलीय भी शामिल हैं। कांग्रेस की ओर निर्मम कार्रवाई के बाद भी पायलट अभी तक अनिर्णय की स्थिति में हैं। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है।

सचिन पायलट को बगावत करने के बाद भाजपा में जाने का खुला ऑफर है, लेकिन वह इनकार कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि पायलट खेमे के आठ विधायकों ने उन्हें साफ कह दिया कि यदि वे भाजपा में जाने पर विचार करते हैं तो उनके साथ नहीं रहेंगे। इन विधायकों का कहना है कि उन्‍होंने भाजपा का जीवनभर विरोध किया,  इस कारण अब वहां नहीं जा सकते। ऐसे में वे अपने पुराने घर में ही रहना पसंद करेंगे। उधर पायलट गुट के चार विधायक इसीलिए गहलोत कैंप में पहले ही लौट आए थे कि उन्हें भाजपा में नहीं जाना है।

Read Also  अजित पवार बोले- कल NCP में शामिल होंगे बाबा सिद्दीकी

पायलट गुट के कई ऐसे विधायक भी हैं,  जिनकी उम्र सत्तर पार है। इनमें हेमाराम चौधरी,  दीपेंद्र सिंह और मास्टर भंवरलाल शर्मा शामिल हैं जो भाजपा के साथ नहीं जाना चाहते हैं। इनका कहना है कि जिंदगी भर कांग्रेस में रहने के बाद आखिरी चुनाव में भाजपा में जाकर क्या करेंगे। इन नेताओं को अपने बेटों के भविष्य की भी चिंता है। इसके अलावा भाजपा में शामिल होने पर इनकी सदस्यता भी खत्म हो सकती है।

भाजपा में पायलट को सीधे मुख्यमंत्री पद मिलना आसान नहीं है, क्‍योंकि भाजपा में अभी वसुंधरा राजे हैं और अधिकतर विधायक उनके ही समर्थन में हैं। इसके अलावा ओम बिड़ला और गजेंद्र शेखावत जैसे केंद्रीय नेता भी हैं। ऐसे में अगर पायलट भाजपा दामन थामते हैं तो सीधे टॉप पर जाने की राह आसान नहीं होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *