अफरीद में नवनिर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन और 50 सीटर प्रिमैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि शिक्षक गांव में छात्रों को बेहतर शिक्षा दे। महिलाओं की उन्नति के लिए छत्तीसगढ़ सरकार मदद कर रही है। छत्तीसगढ़ की उन्नति के लिए हर नागरिक अपना योगदान दें।वे आज विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम अफरीद में 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन और 4 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से निर्मित 50 सीटर प्रि-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए योजनाएं बनाकर उनका क्रियान्वयन कर रही है। डॉ महंत ने कहा कि महिलाओं की उन्नति और उनके आर्थिक विकास सुनिश्चित करने सरकार द्वारा उनके उत्पादित पापड़ ,बड़ी,दोना पत्तल, आदि के विपणन की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान कर कहा कि वे अपने काम में थोड़ा समय और लगाएं, उत्पादन बढ़ाए ताकि आपकी आमदनी बढ़ सके।
शिक्षकों का आह्वान करते हुए डॉ महंत ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दे। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनका आपसी विचार विमर्श से समाधान करें।
प्रीमैट्रिक छात्रावास और हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण
इसके पूर्व डॉ महंत ने अफरीद में एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत नवनिर्मित 50 सीटर प्रीमैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास और एक करोड़ पचास लाख रुपए की लागत से बने हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा,संयुक्त सचिव राजस्व, खेल युवा कल्याण,प्राचार्य संतोष राज, जिला शिक्षा अधिकारी ने भी संबोधित किया और हायर सेकेंडरी स्कूल भवन तथा छात्रावास के उद्घाटन के लिए ग्राम वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि कांता राठौर, चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, जनपद अध्यक्ष आशा साहू, सर्व दिनेश शर्मा, मनहरण राठौर, विवेक सिसोदिया, रवि पांडे, राघवेंद्र कुमार सिंह, राजेश अग्रवाल, प्रिंस शर्मा, शाशवतधार दीवान, कैलाश दुबे, रामदास वैष्णव,गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...