Google Analytics Meta Pixel सेना पर उग्रवादी हमले की शूटिंग को कराया गया था वाहन में विस्फोट - Ekhabri.com

सेना पर उग्रवादी हमले की शूटिंग को कराया गया था वाहन में विस्फोट

बंगाल के सिलीगुड़ी में एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान सेवक में ऐतिहासिक कोरोनेशन पुल पर कार विस्फोट का मामला काफी गरमा गया है । वेब सीरीज बनाने वालों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना गरमा जाएगा। वेब सीरीज के निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ कालिमपोंग थाने में मामला दर्ज किया गया है। कई गैर जमानती धाराएं भी लगाई गई है, जबकि कल अंतिम शूटिंग थी। पिछले एक महीने से 280 सदस्यों की टीम सेवक सहित कई इलाकों में वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थी।
जानकारी के अनुसार  सेना के वाहन पर उग्रवादियों द्वारा हमले की घटना को फिल्माना था। इसके लिए सेवक पुल पर शूटिंग के लिए गाड़ी में विस्फोट कराने की योजना पहले नहीं थी । यह यह दृश्य सेवक इलाके में ही कहीं अन्यत्र फिल्माना था। जब शूटिंग की यूनिट सेवक पुल से गुजर रही थी तो आइडिया आया कि यहीं पर सेना पर उग्रवादी हमले के दृश्य की शूटिंग होनी चाहिए। शूटिंग टीम के सदस्यों को यह लोकेशन काफी अच्छा लगा। तत्काल ही पुलिस प्रशासन से फिल्म की शूटिंग की अनुमति मांगी गई। उन्हें यह अनुमति नहीं मिली। लेकिन फिल्म निर्माताओं को लोकेशन इतना पसंद आ गया था कि वह यही शूटिंग कर लेना चाहते थे । इसलिए बृहस्पतिवार को सुबह 6:00 का समय चुना गया। उस समय यहां से वाहनों की आवाजाही काफी कम होती है। दृश्य के मुताबिक सेना के जवान  कार में पुल से गुजर रहे हैं और इसी दौरान उन पर उग्रवादी हमला हो जाता है। विस्फोट में गाड़ी को उड़ा दिया जाता है। शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन अब यह मामला काफी तूल पकड़ चुका है । इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
पुलिस तथा प्रशासन के तमाम आला अधिकारी छानबीन में जुटे हुए हैं ।  इस मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेवक आउटपोस्ट पुलिस के प्रभारी डालिम अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।  इस मामले में आईजी नार्थ बंगाल डीपी सिंह का कहना है कि बगैर अनुमति के ही पुल पर शूटिंग की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । कालिमपोंग थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पूरे मामले की जांच जारी है। बता दें कि इस वेब सीरीज का नाम कलर है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *