Google Analytics Meta Pixel महिला एंकर के दांत लाइव खबर पढ़ते-पढ़ते गिरे - Ekhabri.com

महिला एंकर के दांत लाइव खबर पढ़ते-पढ़ते गिरे

लाइव टीवी शो में न्यूज पढ़ रही एक महिला एंकर का दांत अचानक बाहर निकल कर गिर गया। इस घटना का वीडियो उस महिला एंकर ने खुद शेयर किया और पूरी कहानी विस्तार से बताई है। दरअसल यह घटना यूक्रेन के एक टीवी शो का है। इस टीवी चैनल की एंकर मरीका पडल्को न्यूज पढ़ रहीं थीं कि अचानक उनका आगे का दांत निकलने लगा। तब उन्होंने न्यूज पढ़ते-पढ़ते अपने मुंह पर हाथ रख लिया और दांत उनके हाथ में आ गया।

खास बात यह रही कि दांत निकलने के बावजूद महिला एंकर ने न्यूज पढ़ना बंद नहीं किया। वह तब तक न्‍यूज पढ़ती रहीं जब तक कि प्रोग्राम खत्‍म नहीं हो गया। बाद में उन्‍होंने ही इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर कर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पडल्को ने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि 20 साल के करियर में ऐसा पहली बार हुआ कि शो के दौरान मेरा दांत मुंह के बाहर निकलकर गिरने लगा।  उस समय मेरे सहयोगी ने कहा कि तुम्हारा दांत गिर रहा है। मैंने तुरंत हाथ लगाकर उसे नीचे गिरने से बचा लिया। उस दौरान लाइव न्यूज रिपोर्ट चल रही थी। उन्होंने लिखा कि ऐसे में मुझे शांत रहकर और बिना ओवर रिएक्ट करते हुए न्यूज पढ़नी थी। लिहाजा मैंने तुरंत खुद को संभाला और ऐसे न्यूज पढ़ने लगी मानो कुछ हुआ कि न हो। इसी स्थिति में मैंने पूरे प्रोग्राम को खत्म किया।

इसी पोस्ट में पडल्को ने अपने दांत की भी कहानी बताई। उन्होंने लिखा कि 10 साल पहले जब मेरी बेटी अलार्म घड़ी से खेल रही थी तो उसने घड़ी को मेरे मुंह पर मार दिया था और तभी मेरा दांत टूट गया था। फिर भी मैंने अपना करियर जारी रखा। अब पडल्को का यह वीडियो और उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग जहां तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं बहुत से लोग पडल्को की तारीफ भी कर रहे हैं।

Read Also  विक्की कौशल के जन्मदिन पर कैटरीना कैफ ने किया 'जोश वाला' बर्थडे विश

पडल्को के चैनल ने भी इस घटना में उनकी भूमिका की जमकर तारीफ की है। साथ ही लोगों को सकारात्मक संदेश देने के लिए उनके चैनल ने उनकी तस्वीर भी शेयर की है। यूजर्स लगातार कमेंट करके पडल्को को बधाई संदेश दे रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि सच्ची पत्रकारिता यही है कि आप बिना झिझके अपने काम को कर रही हैं। सही माने में यही है, ‘शो मस्ट गो ऑन’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *