Google Analytics Meta Pixel जनपद पंचायत में कमीशन खोरी का आरोप, पहली बार सरपंच बने सीधे-साधे जनप्रतिनिधि परेशान - Ekhabri.com

जनपद पंचायत में कमीशन खोरी का आरोप, पहली बार सरपंच बने सीधे-साधे जनप्रतिनिधि परेशान

बालोद। जनपद पंचायत गुरुर इन दिनों कमीशन खोरी का गढ़ बनता जा रहा है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए यहां के कुछ निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी सरपंचों से कमीशन की मांग कर रहे हैं। हद तो तब हो रही है जब सरकारी काम होने के बाद उनके भुगतान को भी रोक दिया जा रहा है और बगैर कमीशन दिए वह भुगतान नहीं किया जा रहा है। सीधे-सीधे सरपंचों या उनके प्रतिनिधियों से पैसों की डिमांड की जा रही है इससे कई सरपंच और उनके प्रतिनिधि खुद को प्रताडि़त महसूस कर रहे। कुछ सरपंच ब्लॉक में ऐसे भी हैं जो पहली बार सरपंच बने हैं और बहुत सीधे-साधे हैं जो इस तरह के गड़बड़ी में कभी नहीं रहते ना कभी उनसे इस तरह के मामलों से सामना होता है। ऐसे ही लोगों को सीधे-सीधे अधिकारी कमीशन मांग रहे हैं तो वह हतप्रभ है और हैरान भी है कि आखिर यह क्या चल रहा है। नाम प्रकाशित न करने की शर्तों पर कुछ सरपंचों व उनके प्रतिनिधियों ने बताया कि खासतौर से गौठान निर्माण व अन्य कामों के बाद भुगतान के सिलसिले में कमीशन का खेल जमकर चल रहा है। जब काम हो गया है और शासन से पैसा आ गया है तो उन्हें पंचायत के खाते में ट्रांसफर करने के लिए भी आनाकानी की जा रही है। जब इस संबंध में जनपद जाते हैं तो वहां के अधिकारी कर्मचारी हमें 5 से 7 प्रतिशत पहले नगद पैसा देने की मांग करते हैं जिसके बाद ही भुगतान किया जाता है। क्योंकि पंचायत खुद क्रियान्वयन एजेंसी होती है काम वही कराए रहती है इसलिए जो निर्माण कार्य में माल सप्लाई किए रहते हैं उनका बकाया भी पंचायत के द्वारा देना रहता है और जब तक सरकारी पैसा नहीं आता वह भुगतान भी रुका रहता है या कई बार सप्लायर के दबाव के चलते सरपंच य स्वयं का पैसा फंसाए रहते हैं इसलिए भुगतान समय पर होना जरूरी होता है। शासन से पैसा आता है तो उन्हें जल्द से जल्द हासिल करना भी जरूरी है। इसलिए जनपद पंचायत आते हैं पर उन्हें यहां आने के बाद उल्टा और कमीशन की मांग की जाती है। जिससे सरपंच त्रस्त हो रहे हैं। सरपंच संघ की बैठक में भी यह मामला उठ चुका है कुछ इंजीनियरों की शिकायत भी सामने आ चुकी है जो सरपंच से कमीशन की मांग करते हैं। बैठकों में इसका विरोध भी हो चुका है और समय-समय पर सरपंच संघ द्वारा दिए जाने वाले ज्ञापन में भी इस बात को लेकर उल्लेख किया जाता है कि जनपद में कमीशन खोरी बंद हो। सरकारी निर्माण कार्य के भुगतान के लिए कमीशन का दबाव ना बनाया जाए। पर भ्रष्टाचार और कमीशन है कि रुकने का नाम नहीं लगा है। कांग्रेस सरकार में जहां सब अच्छा होने की उम्मीद थी वहां भी यह कमीशन का कीड़ा घुसा हुआ है और इससे नए नवेले जनप्रतिनिधि खासे परेशान हो रहे हैं जिन्हें इस तरह के कार्यों का कोई अनुभव नहीं रहता है। कई ऐसे सरपंच भी चुनाव जीत कर आए हैं जो गरीब या मध्यम परिवेश से भी हैं। उनके लिए लाखों का भुगतान करवाना या करना भी बड़ी बात होती है। शासन की योजना के तहत निर्माण करवा तो देते हैं लेकिन शासन से पैसा नहीं निकलवा पा रहे हैं। देर सबेर शासन से तो पैसा जनपद को आ ही जाता है लेकिन जनपद से पंचायत तक पहुंचने में कमीशन रोड़ा बन रहा है। मजबूरी में कुछ पंचायत के सरपंच अधिकारियों की मांग भी पूरी करने लगे हैं ताकि कम से कम भुगतान तो हो जाए। पर अंतत: सरपंच को इस बात पर नाराजगी व आक्रोश भी पनपने लगा है कि आखिर जनपद के अधिकारी अपनी हरकतों से कब बाज आएंगे। खासतौर से मनरेगा में कमीशन खोरी हावी है इसके अलावा अन्य मद से जो काम होते हैं उनका भी भुगतान रोक दिया जाता है और भुगतान तभी जारी किया जाता है जब संबंधित अधिकारी कर्मचारी की डिमांड पूरी होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका…हाई कोर्ट में Data Entry Operator के 38 पदों पर भर्ती शुरू

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...

Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

बस्तर में बदलती तस्वीर…कभी दहशत का गढ़ अब नक्सलियों के कमजोर होते नेटवर्क की कहानी

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

उदयपुर में नर्स की संदिग्ध मौत से हड़कंप, डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर मिला शव

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...

रायपुर में निजी स्कूलों का बड़ा आंदोलन तेज, आरटीई फीस विवाद से बढ़ा टकराव

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

वायरल वीडियो ने खोली पोल…बीजापुर में स्कूल निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *