Google Analytics Meta Pixel मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से निर्माण कार्य ठप - Ekhabri.com

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से निर्माण कार्य ठप

बालोद। मनरेगा कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्य ठप हो गया है। इसके चलते हजारों मजदूर बेगार हो गए हैं, वहीं कहीं तालाब निर्माण का काम अधूरा है तो कहीं पर सड़क अधूरी बनी है। जिले में 70 हजार मनरेगा के मजदूर हं जो पिछले चार दिन से काम बंद होने के कारण बेगार हो गए हैं। बता दें कि, केंद्र सरकार की लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा एक तरफ फंड की कमी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी तरफ मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के प्रभावी ढंग से लागू होने के कारण पूरे जिले में मनरेगा मजदूरों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। जिले भर के छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा तीसरे दिन भी नया बस स्टैंड बालोद में हड़ताल पर डटे रहे। मनरेगा कर्मचारियों द्वारा पोस्ट कार्ड डे मनाते हुए अपने अधिकारियों को पोस्ट कार्ड में अपनी-अपनी पीड़ा लिख कर अधिकारियों व सरपंचों को भेजा गया। जिसमें योजना की उपलब्धि तथा नियमितीकरण की घोषणा को याद दिलाते हुए 24 घंटे के भीतर नियमितीकरण करने का उल्लेख किया गया। वहीं, मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार देवांगन ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव में किए गए वादा को पूरा नहीं करने पर सरकार के वादा खिलाफी को लेकर कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांग मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण करने व नियमितीकरण की प्रकिया पूरी होने तक रोजगार सहायकों का वेतन निर्धारण करते हुए सभी मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। धरना स्थल पर सरकार के वादा-खिलाफी को लेकर वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों का कार्य पूरी तरह ठप पड़ चुका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *