Google Analytics Meta Pixel धान खरीदी में गड़बडी-मानी धान उपार्जन केंद्र प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज - Ekhabri.com

धान खरीदी में गड़बडी-मानी धान उपार्जन केंद्र प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज

सूरजपुर- धान खरीदी में गड़बडी करने पर धान उपार्जन केंद्र मानी के धान खरीदी प्रभारी अम्बर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर रामप्यारी देवागंन, बारदाना प्रभारी खेलसाय राजवाड़े, फड़ प्रभारी मनोज कुमार राजवाड़े, ईश्वर सिंह एवं शिवराम सिंह तथा मुकेश सिंह एवं राकेश सिंह के विरूद्ध पुलिस थाना सूरजपुर में धारा 420, 408 एवं 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच खाद्य अधिकारी एवं उप पंजीयक के उपस्थिति में सहकारी निरीक्षक तैरस टोप्पो, खाद्य निरीक्षक नीतिश कुमार, शाखा प्रबन्धक जिला सहकारी केन्द्रीय सूरजपुर संतोष जायसवाल एवं क्षेत्र सहायक सुभाष चंद्र पटेल के द्वारा की गई। धान उपार्जन केन्द्र मानी में इस वर्ष 2021-22 में कुल 843 किसानों से 50947.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिसमें से मिलर्स को 43850.00 क्विंटल तथा संग्रहण केद्र को 4991.85 क्विंटल धान का परिदान किया गया है। उपार्जन केन्द्र की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार 2105.75 क्विंटल धान शेष होना दर्ज है। खरीदी प्रभारी द्वारा फड़ का भौतिक सत्यापन कराया गया जिसमें मात्र 8 बोरे धान वजन 3.2 क्विंटल अनुमानित पाया गया। शेष 2102.55 क्विंटल धान खरीदी केन्द्र में कम पाया गया जिसकी कीमत 4078947 अनुमानित है। यह धान 5264 बोरे में भण्डारित होना था जिसकी कीमत 78960 अनुमानित है। वर्ष 2021-22 में उपार्जन केन्द्र मानी में 849 नग पुराने खाली बारदाने कम पाए गए जिसका मूल्य 12735 अनुमानित है। उपरोक्तानुसार खरीदी प्रभारी अम्बर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर रामप्यारी देवागंन, बारदाना प्रभारी खेलसाय राजवाड़े, फड़ प्रभारी मनोज कुमार राजवाड़े, ईश्वर सिंह एवं शिवराम सिंह, मुकेश सिंह एवं राकेश सिंह के साथ मिली भगत कर आदिम जाति सेवा सहाकारी समिति मर्या. मानी के अमानत में खयानत की गई है, जिससे शासन को 4170642.00 की आर्थिक क्षति हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *