Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में आपको किसी बड़े अधिकारी से अनबन की स्थिति में भी चुपचाप रहना बेहतर रहेगा व अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी में आयोजित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन आपको जीवन साथी की भावनाओं को समझना होगा व कुछ काम चुपचाप भी करने होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको  उन्नतिदायक समाचार मिल सकता है, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से पारिवारिक माहौल मंगलमय रहेगा।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। छोटे व्यापारियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। यदि आप कुछ नई योजनाओं की तरफ ध्यान दे रहे हैं, तो उसमें अचानक से धन लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को काम की ओर ध्यान लगाना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों  के सामने  कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायं काल के समय आपको सामाजिक संबंधों से लाभ मिलेगा, क्योंकि उसमें आपको कोई पदोन्नति मिल सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें उन अफसरों को पहचानना होगा, तभी वह उनसे लाभ कमा पाएंगे। यदि आप कोई छोटा व्यवसाय करते हैं, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लें, तो बेहतर रहेगा। आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ हास्य परिहास में अपना समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों से यदि संबंधों में कुछ अनबन चल रही है, तो आपको उसे सुधारना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ मांग कर सकते हैं, जिन्हें आपको पूरा अवश्य करना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा और आपकी साख चारों ओर फैलेगी।  आप अपने किसी दोस्त के साथ कुछ पल अकेले में व्यतीत करेंगे। ध्यान रहे आपको पुरानी बातों को नहीं लाना है अन्यथा विवाद खड़ा हो सकता है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने किए गए कार्यों से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी सफल रहेंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी कानूनी कार्य में लापरवाही के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी को यदि पहले से कोई रोग है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी  आपके कुछ नए शत्रु होंगे, जो आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक उत्तरदायित्वों में वृद्धि होगी।  आप अनावश्यक व्यय करने के कारण परेशान रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मिलाजुला रहेगा, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। घर परिवार में यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। परिवार के सभी सदस्य आपके व्यवहार से परेशान रहेंगे। आप अपने माता पिता को तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने बचपन के मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी, जिनकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। किसी बात को सुनकर आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आप किसी से कुछ भी नहीं कहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। यदि व्यवसाय से संबंधित आपको किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो अवश्य करें। किसी बात का समय पर उचित समाधान ना मिलने से आपके मन में अशांति बनी रहेगी। जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। अपने किसी इच्छा की पूर्ति होने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक  राशि : आज का दिन आप कुछ विशेष करने की चाह में रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ धार्मिक आयोजनों अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यदि आप अपने धन का निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको सट्टेबाजी आदि में निवेश करने से लाभ मिलेगा। भाइयों से चल रहे वाद विवाद से  आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको अचानक से कोई सूचना मिल सकती है।

धनु राशि : आज का दिन आपको अकस्मात लाभ दिलवाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा।  रोजमर्रा के कामों में कोताही कतई नहीं बरतनी है। आज आपके परिजन आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको माता जी के मन की बातों को सुनना और समझना होगा, तभी आप उनसे कुछ कह पाएंगे, नहीं तो उनका मन दुखी हो सकता है। यदि आप कुछ नए लोगों से मित्रता रखेंगे, तो वह आपके व्यापार के लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आपके घर अकस्मात अतिथि आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी और आपके शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपको कुछ और नए प्रयास करने होंगे तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। राजनीति मे जो लोग हाथ आजमा रहे हैं, उन्हें किसी पार्टी के साथ जोड़ने का मौका मिलेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आप भूमि, वाहन, मकान, दुकान आदि खरीदना चाहते हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। आपको मन में संतोष बनाए रखना होगा। आप घर के लिए कुछ जरूरी सामान भी खरीद सकते हैं। जीवन साथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, इससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। यदि व्यवसाय में आप कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको ससुराल पक्ष में धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो यह आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा करवा सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उसमें उन्हें जीत मिल सकती है। नौकरी से जुड़े छात्रों को भी कोई खास उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। यदि संतान के भविष्य से जुड़ी कुछ समस्याएं चल रही थी, तो आपको उनका हल भी परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर मिल जाएगा। जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयासरत है, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो कोई लंबी बीमारी हो सकती है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *