Google Analytics Meta Pixel अब पूरी दुनिया रूसी मिसाइल की जद में - Ekhabri.com

अब पूरी दुनिया रूसी मिसाइल की जद में

यूक्लियर मिसाइल के सफल टेस्टिंग के बाद पुतिन बोले- अब हमें धमकाने से पहले दुश्मन दो बार सोचेंगे
मॉस्को। फिलहाल रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे। इस बीच, रूस ने बुधवार को सरमट नाम की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। ये मिसाइल अपने साथ न्यूक्लियर वेपन्स भी ले जा सकती है। इस मिसाइल पर 10 या इससे अधिक वारहेड्स लगाए जा सकते हैं। मिसाइल के सफल परीक्षण पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बधाई दी। पुतिन ने कहा- मिसाइल पृथ्वी पर किसी भी टारगेट को तबाह कर सकती है। सरमट से रूसी आम्र्ड फोर्सेज को मजबूती मिलेगी, ये रूस को बाहरी खतरों से बचाएगा और हमारे देश को धमकी देने वाले लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी। इस मिसाइल में हाईएस्ट टैक्टिकल और तकनीकी विशेषताएं हैं। ये सभी एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देने की काबिलियत रखती है। यह 200 टन से अधिक वजनी हथियार और कई न्यूक्लियर वॉरहेड्स ले जाने में सक्षम हैं। रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, मिसाइल का परीक्षण उत्तरी रूस के प्लासेत्स्क कोस्मोड्रोम में हुआ। मिनिस्ट्री ने कहा- सरमट दुनियाभर में किसी भी टारगेट को तबाह कर सकती है। यह सबसे लंबी दूरी की सबसे शक्तिशाली मिसाइल है, जो हमारे देश की स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर कैपेबिलिटी बढ़ाएगी। सरमट को मिसाइल-डिफेंस सिस्टम को चकमा देने के लिए डेवलप किया गया है। ये दुश्मन के सर्विलांस सिस्टम को ट्रैक करने का मौका ही नहीं देती। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज में मिलिट्री एयरोस्पेस के सीनियर फेलो डगलस बैरी ने कहा कि इसमें 10 या अधिक वॉरहेड ले जाने की क्षमता है। यह पृथ्वी के किसी भी धु्रव तक अटैक कर सकती है। इसलिए सरमट मिसाइल जमीन और सैटेलाइट बेस्ड रडार और ट्रैकिंग सिस्टम के लिए एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि रूस ने अमेरिका को लॉन्च की जानकारी पहले ही दे दी थी। ऐसा मॉस्को और वॉशिंगटन के बीच नए स्टार्ट न्यूक्लियर आर्म्स कंट्रोल ट्रीटी की वजह से हुआ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *