Google Analytics Meta Pixel ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए पशुधन का विकास आवश्यक : मुख्यमंत्री बघेल - Ekhabri.com

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए पशुधन का विकास आवश्यक : मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री बघेल विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
डेयरी के क्षेत्र में भी अग्रणी होगा छत्तीसगढ़
पशु चिकित्सा सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित हुए पशु चिकित्सक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्यसांई संजीवनी हॉस्पिटल आडिटोरियम में आयोजित विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। गौठान व गोधन न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशु चिकित्सकों की भूमिका पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सक शल्यज्ञ संघ के तत्वावधान में किया गया था। उन्होंने इस अवसर पर पशु चिकित्सा से संबंधित जानकारी पर आधारित वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव शकुंतला साहू, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, अध्यक्ष-छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग डॉ. किरणमयी नायक, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा और विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
पशु हमारी अर्थव्यवस्था के भी महत्वपूर्ण अंग
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पशुधन हमारे समाज के विशिष्ट अंग होने के साथ-साथ वे हमारी अर्थव्यवस्था के भी महत्वपूर्ण अंग हैं। हमारे समाज में आदिकाल से इनका महत्व रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार द्वारा राज्य में पशुधन के विकास और उनकी अच्छी देखभाल के लिए सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना लागू की गई है। योजना के अंतर्गत गांव-गांव में गौठानों का निर्माण पशुओं के चारे-पानी और उपचार की व्यवस्था की जा रही है। राज्य में अभी तक 10 हजार 500 से अधिक गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 8 हजार 500 गौठानों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन सबके साथ-साथ राज्य में पशु चिकित्सा से जुड़ी अधोसंरचनाओं को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है।
कुशल क्रियान्वयन में पशु चिकित्सकों के योगदान की सराहना
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर विश्व पशु चिकित्सा दिवस की बधाई देते हुए इनके कुशल क्रियान्वयन में पशु चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में समस्त पशु चिकित्सकों को छत्तीसगढ़ को जल्द से जल्द दुग्ध व्यवसाय (डेयरी मिल्क) के क्षेत्र में भी अग्रणी पहचान दिलाने में अहम भागीदारी निभाने के लिए आव्हान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में इनके योगदान से पशुधन की रक्षा एवं उन्नत नस्ल के पशुधन के विकास को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में पशुधन के विकास और इसके संरक्षण तथा संवर्धन के लिए वृह्द स्तर पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वह दिन दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ दुग्ध व्यवसाय के क्षेत्र में भी देश में अग्रणी राज्य होगा। इससे गांवों के साथ-साथ पशुपालक किसानों में समृद्धि आएगी और हमारी सम्पूर्ण ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
कार्यक्रम को राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुन्दर दास, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान परिषद से डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने भी सम्बोधित किया। उनके द्वारा पशुधन विकास के लिए राज्य में संचालित गोधन न्याय योजना को महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय कदम बताया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पशु चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम पशु चिकित्सा सेवा संघ की ओर से डॉ. संजीव सिरमौर, डॉ. अशोक कुमार पटेल, डॉ. एस.के. खरे, डॉ. कृष्ण कुमार वर्मा, डॉ. के.एल. राम, डॉ. एम. मेहरा सहित पशु चिकित्सा शल्यज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *