Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में सावधानी बरतने के लिए होगा। यदि आपने किसी मामले में आलस्य दिखाया तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कमजोर विषयों को पकड़कर मेहनत करनी होगी तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आप आज कुछ आलस्य में रहेंगे जिसके कारण आपको अपने कुछ कामों को कल पर टालना पड सकता हैं जो आपके लिए बाद में परेशानी का कारण बनेंगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पदभार सौंपा जा सकता है जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। सायंकाल के समय आपको अपने किसी परिजन से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,लेकिन आपको प्रोफेशनल मामले में सावधानी बरतनी होगी नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी इसलिए यदि पिताजी किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो आपको उसे नहीं करना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना बेहतर होता है। व्यापार में यदि कोई धन संबंधित समस्या पैर पसारे हुए थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।

मिथुन राशि : आज आपके अन्दर सुबह से ही जोश भरा रहेगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी कुछ रुपए का इंतजाम कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग किसी के नई तकनीक को आजमाएंगे,जिससे आपको लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं इसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए चारों ओर से खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि संतान को कहीं विदेश से कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। यदि व्यवसाय में भी जोखिम उठाना पड़े,तो दिल खोलकर उठा सकते है,क्योंकि वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। यदि घर परिवार में आपके कुछ विरोधी हैं,तो वह अभी सतर्क रहेंगे,इसलिए आपको सभी कार्यों को सावधान होकर करना होगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे है,तो उसके चल व अचल पहलुओं को ध्यान से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने रिश्तेदारों व परिजनों से चल रहे विवाद को दूर करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों ने यदि दिमाग में कोई नया आईडिया आए तो उन्हें उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा तभी वह उससे लाभ कमा पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने किसी भी परिवार के सदस्यों से बहसबाजी में नहीं पड़ना है,नहीं तो आपके आपसे रिश्तों में दरार पड़ सकती है। यदि आपकी कोई वाहन संबंधित समस्या थी तो वह हल होगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको पुराने समय से चली आ रही कुछ टेंशन से मुक्ति मिलेगी। यदि आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें उसमें आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। आपको बुद्धि से लिए गए निर्णयों से फायदा होगा,लेकिन आपको किसी के कहने में आकर निवेश नहीं करना है,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद भी सुलझता दिख रहा है। आप ईमानदारी से कार्य करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य हासिल होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी लेनदेन की समस्या को बुद्धि का प्रयोग करके ही सुलझाना बेहतर रहेगा। ऑफिस में कई काम हाथ में आने से आपकी व्याकग्रता बढ़ सकती है। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगे तो आपको इसे देने से बचना होगा,नहीं तो वह धन आपके रिश्तों को भी खराब कर सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक सकती है। यदि कुछ लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग यदि मेहनत करेंगे और अपने व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे,तभी वह लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी पार्टी में शामिल होंगे जहां आपकी किसी अच्छे व रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जिससे मिलकर आपकी चिंताए समाप्त होगी। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे,जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको उसका पूरा फायदा उठाना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी,जिससे आपका रुका हुआ काम भी बन सकता है। यदि आपको किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें,तभी वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके मन की इच्छाएं पूरी होंगी,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मेहनत करनी होगी,तभी सफलता उनके हाथ लगेगी।

मकर राशि : आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में आपको काफी लाभ की उम्मीद रहेगी,लेकिन मन मुताबिक ना मिलने के कारण आपको थोड़ा परेशानी होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आपके पास कई काम एक साथ हाथ आएंगे,लेकिन आपको यह ध्यान देना होगा किसे पहले करूं या किसे बाद में जो जरूरी कार्य हो उसे पूरा अवश्य करें। आप किसी मांगलिक उत्सव सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने जूनियर्स की गलतियों को माफ करना होगा,तभी वह अपना काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आप अपने किसी दोस्त के घर दावत पर जाएंगे,जिसके के लिए कोई उपहार भी लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहे वाद विवाद को आपको समाप्त करना होगा,नहीं तो वह लंबी चल सकता हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों के दिमाग में यदि आज कुछ विचार आए तो आपको उन पर अमल करना होगा तभी उनसे लाभ कमा पाएंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको बाहर लोगों के साथ टाइम बिताने से अच्छा है। आपने घर के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे,उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हे हल करने की कोशिश करें। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी संघर्ष के बाद सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन आप अपने बड़े खर्चों को लेकर परेशान होंगे,इसीलिए आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा नहीं तो अपने धन को भी समाप्त कर सकते हैं। आपकी धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *