Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस के बड़े फैसले- कोई भी नेता पांच साल बाद पद पर नहीं रहेगा - Ekhabri.com

कांग्रेस के बड़े फैसले- कोई भी नेता पांच साल बाद पद पर नहीं रहेगा

नेताओं के रिश्तेदारों को पहले पांच साल तक पार्टी में काम करना होगा, उसके बाद टिकट मिल सकेगा

जयपुर/उदयपुर। कांग्रेस ने चिंतन शिविर के लिए महत्वकांक्षी प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसके तहत कोई भी नेता पांच साल से अधिक किसी पद पर नहीं रहेगा। इतना ही नहीं किसी पैराशूट उम्मीदवार को भी टिकट नहीं मिलेगा। नेताओं के रिश्तेदारों को पहले पांच साल तक पार्टी में काम करना होगा, उसके बाद ही उन्हें टिकट मिल सकेगा। इस फैसले को पार्टी पर लगने वाले परिवारवाद के आरोपों का जवाब बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पैनल सदस्यों में इस बात पर सहमति बनी है कि पार्टी के नेताओं के किसी भी रिश्तेदार को तब तक टिकट नहीं मिलेगा, जब तक कि वे पार्टी के लिए काम नहीं करते। उन्हें कम से कम पांच साल कांग्रेस पार्टी का काम करना होगा। उसके बाद ही नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट देने पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति यदि किसी पद पर पांच साल तक रहता है तो उसे वह पद छोडऩा होगा। तीन साल का कूलिंग पीरियड रहेगा। उसके बाद वह फिर उस पद पर काबिज हो सकता है। इस तरह कोई भी व्यक्ति पांच साल से अधिक किसी पोस्ट पर नहीं रहेगा। यह प्रस्ताव नव संकल्प चिंतन शिविर में पेश किए जाएंगे। चिंतन शिविर की सभी बैठकें ताज अरावली में ही होंगी। शिविर में तीन गु्रप डिस्कशन, 6 विशेष समितियों की बैठक और कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस के दो मुख्यमंत्री सहित कार्यसमिति के तमाम सदस्य, कांग्रेस कमेटी के सदस्य सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के ज्यादातर नेता उदयपुर पहुंच चुके हैं। इनमें सोनिया और प्रियंका गांधी समेत शशि थरूर, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, मल्लिकार्जुन खडग़े आदि नेता शामिल हैं। राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 74 नेता ट्रेन से उदयपुर पहुंचे। सोनिया और प्रियंका विशेष विमान से ही शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंचे। चिंतन शिविर के लिए ताज अरावली, अनंता रिसोर्ट, ऑरिका लेमन ट्री और रेडिसन ब्लू में नेताओं को ठहरने की व्यवस्था की गई है। राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी समेत ज्यादातर वरिष्ठ नेता ताज अरावली में रुके हैं। होटल्स में 9 राज्यों से शैफ बुलवाकर खास तरह की डिश नेताओं के लिए तैयार करवाई जा रही है। उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में भाग लेने पहुंचे वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुक्रवार को शुरू हो रहा है। राहुल गांधी दिल्ली से ट्रेन की यात्रा कर उदयपुर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के 74 नेता मौजूद थे। चेतक एक्सप्रेस में राहुल गांधी सहित सभी नेताओं के लिए दो डिब्बे पहले से ही आरक्षित थे। राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सराय रोहिल्ला से लेकर उदयपुर तक कई स्टेशनों पर स्वागत किया गया। इस दौरान राहुल ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और समस्याओं को भी सुना। उदयपुर रेलवे स्टेशन पर त्योहार जैसा माहौल था। राहुल गांधी बस में सवार होकर ताज अरावली होटल के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक साथ बैठे नजर आए। पीछे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठे थे। एक के बाद एक राज्यों के चुनावों में हार से पस्त कांग्रेस के उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है। कांग्रेस का ये चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक यानी तीन दिन चलेगा।
—चेतक एक्सप्रेस से पहुंचे राहुल गांधी सहित 74 नेता
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संबोधन से चिंतन शिविर की शुरुआत होगी।  सुबह 11 बजे तक 400 से ज्यादा प्रतिनिधि और नेता चिंतन शिविर पहुंच गए हैं। उसके बाद दोपहर 12 बजे चिंतन शिविर शुरू हो जाएगा। दोपहर 2 बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिंतन शिविर में शिरकत करेंगी। वहां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। दो बजे सोनिया गांधी के सम्मान में वेलकम स्पीच दी जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2 बजकर 10 मिनट पर चिंतन शिविर में आए लोगों को संबोधित करेंगी। इसमें चिंतन शिविर के मकसद और देश के वर्तमान हालातों को लेकर संबोधन देंगी। दोपहर 3 बजे से चिंतन शिविर में ग्रुप संवाद शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *