बलरामपुर में 16 साल की लड़की को नक्सली बताकर मार दिया गया था, 11 साल बाद फैसला
रायपुर। रायपुर की अदालत ने मीना खलखो हत्याकांड में आरोपी पुलिसकर्मियों को बरी कर दिया है। हाल ही में इस मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया। न्यायालय सूत्रों के मुताबिक इस मामले में धर्मदत धनिया और जीवन लाल रत्नाकर को बरी किया गया है। धर्मदत इन दिनों में दिल्ली में हैं। जीवनलाल रामानुजगंज के थाने में हेड कॉन्स्टेबल हैं। इन पर 16 साल की लड़की मीना को गोली मारने का आरोप था। 6 जुलाई 2011 में बलरामपुर के लोंगरटोला में पुलिस फायरिंग में मीना की मौत हुई थी, तब पुलिस ने मीना को नक्सली बताया था। घटना के बाद यानी की साल 2011 में मीना खलको हत्याकांड के बाद पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगा। आदिवासी युवती की मौत के बाद खासा बवाल मचा। शासन की ओर से न्यायिक जांच के आदेश दिए गए। न्यायिक जांच में 42 पुलिस अधिकारियों और जवानों पर हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करने के बाद पूरे केस की बारीकी से पड़ताल का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया। इस मामले में पुलिस अफसरों और जवानों का बयान लिए गए। जांच के दौरान 46 से ज्यादा लोगों का बयान लिया गया। इसमें 42 पुलिस कर्मी है, थाना प्रभारी, जिला बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस की 12वीं और 14वीं बटालियन के सिपाही शामिल थे। इसके अलावा घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों को भी बयान लिया गया। मीना खलको हत्याकांड में चांदो के तत्कालीन प्रभारी उपनिरीक्षक एन खेस के अलावा हवलदार ललित भगत, महेश राम, विजेंद्र पैकरा, इंद्रजीत पैकरा, पंचराम ध्रुव, श्रवण कुमार, भदेश्वर राम, मोहर कुजूर, संजय टोप्पो, मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को आरोपी बनाया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद सभी को लाइन अटैच किया गया था। लेकिन नामजद केस दो के ही खिलाफ दर्ज हुआ था। जिन्हें अब बरी किया गया है
ये था पूरा मामला
बलरामपुर के लोंगरटोला में 16 साल की आदिवासी किशोरी मीना खलखो की गोली लगने से मौत हुई थी। पुलिस ने मीना को नक्सली बताया था। पुलिस वालों ने दावा किया था कि झारखंड से आए नक्सलियों के साथ दो घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान मीना को गोली लगी थी। वह नक्सलियों के वर्दी में थी। उसने भी पुलिस पर फायरिंग की थी। मुठभेड़ स्थल लोंगराटोला और मीना के गांव करंचा के ग्रामीणों का कहना था कि उस रात उन्होंने केवल तीन गोलियों की आवाज सुनी थी। मीना के परिजनों, राजनीतिक दलों और गैर सरकारी संगठनों ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने मीना का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया था।
*
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 7 जून। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर एक व्यापक जनअभियान तेजी से आकार ले रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित ‘मोर...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...