राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर स्थित मुख्यालय डा.हेडगेवार स्मृति भवन की गत वर्ष कथित तौर पर रेकी करने के आरोप में यहां के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने जम्मू कश्मीर से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी शेख ने नागपुर के रेशिमबाग इलाके में स्थित हेडगेवार स्मृति भवन की आंशिक तौर पर रेकी की थी और भवन का वीडियो पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर (आका) को वाट्सएप के जरिये भेजा था।
अधिकारी ने कहा कि एटीएस ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के निवासी रईस अहमद श्ोख (26) को हिरासत में लिया और पिछले दो दिन से उससे पूछताछ की जा रही है। शेख ने जांचकर्ताओं को बताया कि उमर नामक का एक व्यक्ति उसका हैंडलर है। उमर के बारे में बताया जाता है कि वह पाकिस्तान के नवाबपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का आपेरशनल कमांडर है। शेख 23 जुलाई 2021 को दिल्ली-मुंबई-नागपुर की उड़ान से यहां पहुंचा था और सीताबुल्डी क्षेत्र में एक होटल में रुका था। शेख को उसके हैंडलर ने आश्वासन दिया था कि नागपुर में एक स्थानीय व्यक्ति उससे संपर्क करेगा और उसकी मदद करेगा।
अधिकारी ने कहा कि नागपुर में शेख से किसी ने संपर्क नहीं किया, इसलिए उसने मुआयना और रेकी करने के काम को खुद अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को शेख गूगल मैप की सहायता से रेशिमबाग पहुंचा, जिसकी ‘लोकेशन” उसे उसके आका ने उपलब्ध कराई थी। उसे स्मृति भवन की रेकी करने का काम सौंपा गया था। शेख ने वहां रेशिमबाग मैदान में मोबाइल के जरिये वीडियो बनाया। मोबाइल उसने इस तरह पकड़ रखा था जैसे कि वह किसी से बात कर रहा हो। उसने यह वीडियो फौरन अपने हैैंडलर को भेज दिया। हैैंडलर ने वीडियो की घटिया क्वालिटी के लिए उसे फटकार लगाई और उससे दूसरा वीडियो भेजने को कहा। लेकिन शेख ने पुलिस सुरक्षा का हवाला देते हुए दोबारा वीडियो बनाने से इन्कार कर दिया और अपना मोबाइल स्विचआफ कर लिया। इसके बाद वह एक आटो से संतरा गेट के पास स्थित एक मस्जिद चला गया जहां दिन भर पनाह लेने के बाद श्ााम को अपने होटल पहुंचा। वहां से 15 जुलाई को वह नागपुर-दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट से श्रीनगर लौट गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...