Google Analytics Meta Pixel शेन वार्न ने आज ही के दिन फेंकी थी द बॉल ऑफ द सेंचुरी - Ekhabri.com

शेन वार्न ने आज ही के दिन फेंकी थी द बॉल ऑफ द सेंचुरी

नई दिल्ली। दुनिया के महान लेग स्पिनर में से एक ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उन्होंने क्रिकेट में जो काम किए, उसे हमेशा के लिए याद किया जाता रहेगा। दुनियाभर में हर रोज कहीं न कहीं क्रिकेट होता ही रहता है, लेकिन शेन वार्न ने आज ही के दिन साल 1993 में जो गेंद फेंकी थी, उसे आज भी याद किया जाता है। वे गेंद द बॉल ऑफ द सेंचुरी कहा जाता है। खास बात ये थी कि शेन वार्न ने इस उपलब्धि को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में हासिल किया था, जो भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से कम नहीं होता। इतने साल होने के बाद भी आज फिर आईसीसी ने उस बॉल को याद किया और अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, इसी से उस गेंद की महानता को समझा जा सकता है। चलिए जरा उस गेंद की बात करें जो शेन वार्न ने माइक गैटिंग को फेंकी थी। ये गेंद वाइड लेग पर लगी, लेकिन इतनी घूमी कि इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गैटिंग के ऑफ स्टंप पर जा लगी। बल्लेबाज माइक गैटिंग को समझ ही नहीं आया कि ये हुआ क्या है। वे आउट होने के बाद भी कुछ देर पर खड़े रहे और गेंद की स्पिन को समझने की कोशिश करते रहे। आईसीसी ने आज उस बड़े पल को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा, है कि इस दिन 1993 में, दुनिया ने शेन वार्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी देखी। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 289 रन बनाए थे और यह मेजबान टीम की पारी में था जब शेन वार्न ने माइक गैटिंग को आउट किया था। लेग स्पिनर शेन वार्न ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में चार विकेट लिए। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में 179 रन से जीत दिलाई। स्पिन के दिग्गज शेन वॉर्न का 4 मार्च को थाईलैंड में एक संदिग्ध दिल का दौरा पडऩे से दुखद निधन हो गया था। शेन वार्न ने साल 1990 के दशक की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया और आते ही अपनी गजब की गेंदबाजी से वे छा गए। शेन वार्न ने ये जादुई गेंद साल 1993 में फेंकी थी, इसके बाद साल 2007 तक वे इंटरनेशलन क्रिकेट खेलते रहे, लेकिन बाकी गेंदबाजों की बात तो छोड़ दीजिए, शेन वार्न खुद भी उस तरह की गेंद दोबारा नहीं फेंक पाए। शेन वार्न ने कुल मिलाकर 700 टेस्ट विकेट लिए और वे यहां तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज भी बने। इसके अलावा उन्होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी 293 विकेट अपने नाम किए। शेन ने 11 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी की। इसमें से 10 जीते और सिर्फ एक बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *