Google Analytics Meta Pixel हिंदू-मुस्लिम सौहार्द से लौटा 11वीं सदी के मंदिर का गौरव - Ekhabri.com

हिंदू-मुस्लिम सौहार्द से लौटा 11वीं सदी के मंदिर का गौरव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के पंचमहल जिले में चांपानेर के पास स्थित प्राचीन महाकाली मंदिर पर ध्वज फहराएंगे। ऐतिहासिक महत्व के इस मंदिर के शिखर को 500 साल पहले सुल्तान महमूद बेगड़ा ने नष्ट कर दिया था। मंदिर के पास बनी दरगाह को दोनों समुदायों की सहमति से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया, ताकि भव्य मंदिर बनाया जा सके। सौहार्दपूर्ण समझौते के कारण ही मां काली के 11वीं सदी के मंदिर का फिर गौरव वापस लौटा है। इस मंदिर का 125 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण किया गया है।
मंदिर के व्यवस्थापक अशोक पंड्या बताते हैं कि सुल्तान महमूद बेगड़ा ने मंदिर के शिखर को नष्ट कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी इस पुनर्निर्मित मंदिर का उद्घाटन करेंगे। वे नवनिर्मित शिखर पर पारंपरिक लाल झंडा भी फहराएंगे। पंड्या ने बताया कि दोनों समुदायों के बीच एक समझौता हुआ और दरगाह को मंदिर के नजदीक दूसरी जगह पर स्थानांतरित कर दिया गया। करीब 30 हजार वर्ग फीट में मंदिर का परिसर बनाया गया है। इसके पुनर्निर्माण पर 125 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इनमें से 15 करोड़ रुपये मंदिर ट्रस्ट की ओर से दिए गए।
यह मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क के भीतर स्थित है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि ऋषि विश्वामित्र ने पावागढ़ में देवी कालिका की मूर्ति स्थापित की थी।
मंदिर के मूल शिखर को सुल्तान महमूद बेगड़ा ने चंपानेर पर आक्रमण के दौरान नष्ट कर दिया था। इसके बाद यहां एक मुस्लिम संत सदन शाह पीर की दरगाह बनाई गई। मंदिर पर झंडा फहराने के लिए कोई शिखर नहीं था। कई वर्षों तक यहां ध्वज नहीं फहराया जा सका था। कुछ साल पहले दरगाह संचालकों से दरगाह को अन्यत्र स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने मान लिया। लोककथाओं के अनुसार, सदन शाह हिंदू थे, जिन्होंने बेगड़ा को खुश करने के लिए इस्लाम धर्म ग्रहण कर लिया था। यह भी माना जाता है कि सदन शाह ने मंदिर को पूर्ण विनाश से बचाने के लिए ही ऐसा किया था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *