Google Analytics Meta Pixel समलेश्वरी एक्सप्रेस रद थी फिर भी 95 किमी चली गई, दो पर कार्रवाई - Ekhabri.com

समलेश्वरी एक्सप्रेस रद थी फिर भी 95 किमी चली गई, दो पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर एक रोचक मामला सामने आया है। यहां रद कर दी गई एक ट्रेन 95 किलोमीटर तक चली गई फिर उसे वापस बुलाया गया। दरअसल यहां से छूटने वाली जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस (18006) को शुक्रवार को आधुनिकीकरण कार्य के चलते रद किया गया था, लेकिन लापरवाही के चलते इसे रवाना कर दिया गया। यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस मामले में दो वरिष्ठ कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
वाल्टेयर रेलमंडल प्रबंधक अनूप सतपथी ने फोन पर बताया कि ट्रेन रद का निर्देश जारी करने में लापरवाही सामने आई है। इस मामले में कोचिग कंट्रोल और वाणिज्य विभाग के दो वरिष्ठ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
गौरतलब है कि पूर्वी तट रेल जोन के संबलपुर रेलमंडल में टिटिलागढ़ और थिरूवली स्टेशनों के बीच आधुनिकीकरण कार्य के लिए इस मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ यात्री ट्रेनों को रद तो कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्देश जारी किया गया है। इसमें जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस भी शामिल है।
जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी को 17, 22, 27 और 29 जून को जगदलपुर स्टेशन में रद करने की सूचना दो दिन पहले विभागीय वाट्सएप ग्रुप पर शेयर की गई थी। लेकिन, मैसेज शेयर करने के दो दिन बाद तक कोचिग कंट्रोल और वाणिज्य सेक्शन से आधिकारिक रूप से जगदलपुर स्टेशन स्थित कंट्रोल सेक्शन (रनिग डिपार्टमेंट) को आर्डर नंबर के साथ सूचना नहीं दी गई। आदेश जारी नहीं होने के कारण यहां ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर राजा श्रीहरि प्रसाद ने सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर समलेश्वरी एक्सप्रेस को रवाना कर दिया।
वाल्टेयर रेलमंडल के कोचिग कंट्रोल सेंटर (वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के अधीन) को जब ट्रेन को रवाना होने की जानकारी हुई तब तक काफी देर हो गई थी। कोचिग कंट्रोल सेंटर से सुबह 7.45 बजे जगदलपुर स्टेशन को हाट लाइन फोन पर समलेश्वरी एक्सप्रेस को रद करने का आधिकारिक निर्देश दिया गया। इसके बाद ट्रेन को 95 किमी दूर ओडिशा मानाबार स्टेशन में रोकाकर वहां से वापस जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। सुबह 11.30 बजे गाड़ी जगदलपुर पहुंची।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

1 जुलाई से लागू नई ग्रामीण रोजगार योजना, 125 दिन गारंटी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

कृषि विश्वविद्यालय में डाॅ. एम.पी. ठाकुर समेत चार को भावभीनी विदाई

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की।  ...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *