Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या कर सकते हैं आतंकी - Ekhabri.com

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या कर सकते हैं आतंकी

आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) की खैबर पख्तूनख्वा शाखा ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रच रहे हैं। उर्दू अखबार जंग ने अपनी खबर में कहा कि सीटीडी ने सभी संबंधित एजेंसियों को खतरे के आलोक में पूर्व प्रधानमंत्री एवं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआइ)के चेयरमैन इमरान की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया है।
जंग के अनुसार, सीटीडी की खैबर पख्तूनख्वा शाखा द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है, ‘इमरान की हत्या की साजिश रच रहे आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के एक हत्यारे से मदद मांगी है।” एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का हवाला देते हुए खबर में कहा गया है कि सीटीडी ने 18 जून को अलर्ट जारी किया था। धमकी को गोपनीय रखने और इंटरनेट मीडिया पर लीक होने से रोकने के आदेश दिए गए थे।
पीटीआइ नेताओं ने हाल ही में खान की जान पर खतरा होने की आशंका जताई थी। नेताओं ने दावा किया था कि उनकी हत्या के लिए एक हत्यारे को हायर किया गया है। पीटीआइ नेता फैयाज चौहान ने कहा था कि ‘कुछ लोगों” ने एक आतंकवादी को खान की हत्या का जिम्मा सौंपा है। पूर्व प्रांतीय मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘मेरे पास जानकारी है कि कुछ लोगों ने अफगानिस्तान में ‘कोचि” नामक आतंकवादी को पीटीआइ अध्यक्ष इमरान खान की हत्या करने का आदेश दिया है।”
पीटीआइ के खिलाफ विदेशी चंदा पर चुनाव निकाय का फैसला सुरक्षित
पाकिस्तान के शीर्ष चुनाव निकाय ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के खिलाफ बहुप्रतीक्षित प्रतिबंधित चंदा मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई पूरी कर ली। पीटीआइ के संस्थापक सदस्य अकबर एस. बाबर ने पाकिस्तान निर्वाचन आयोग में 2014 में मामला दाखिल कराया था। उन्होंने अपनी पार्टी पर विभिन्‍न विदेशी दानकर्ताओं से प्राप्त चंदे में वित्तीय अनियमितताएं करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा है कि प्रतिबंधित स्रोतों से चंदा नहीं लिया गया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *